Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नरकटियागंज में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन तोड़ने से मचा हड़कंप, सामने आई ये वजह

    Updated: Thu, 22 May 2025 03:05 PM (IST)

    नरकटियागंज के बिनवलिया पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को तोड़ा जाएगा। एसडीओ पुनीत गुप्ता ने लाल ईंटों के इस्तेमाल की वजह से यह आदेश दिया है। ...और पढ़ें

    लाल ईंट लगाने के कारण तोड़ा जाएगा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन
    लाल ईंट लगाने के कारण तोड़ा जाएगा निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन

    HighLights

    1. एसडीओ ने कहा मानक के अनुसार फ्लाई ऐश ईंट से दुबारा होगा कार्य
    2. पीएसबी के नींव में कई जगह लगाई गई हैं फ्लाई ऐश ईंट की जगह लाल ईंट

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। प्रखंड के बिनवलिया पंचायत अंतर्गत डीही टोला में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन को तोड़कर बनाया जाएगा। नींव के निर्माण में उपयोग किए गए सभी लाल ईंट को तोड़कर हटाया जाएगा।

    तोड़ा जाएगा भवन

    इसको लेकर भवन निर्माण विभाग के एसडीओ पुनीत गुप्ता ने संवेदक को आदेश दिया है। अभियंता ने कहा है कि नींव के कार्य में जहां जहां लाल ईंट का उपयोग हुआ है। सभी को तोड़कर फ्लाई ऐश ईंट से निर्माण कार्य कराया जाएगा।

    इसमें केवल फ्लाई ऐश ईंट का उपयोग ही किया जाना है। पीएसबी का निर्माण कार्य पूरे मानक के अनुसार होगा। इसमें तनिक भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विवेक आर्या के जांच प्रतिवेदन के आधार पर तोड़ने का आदेश दिया गया है।

    निर्माण स्थल पर तुरंत योजना का बोर्ड लगाएं संवेदक

    एसडीओ ने यह भी कहा कि योजना स्थल पर बोर्ड लगाने के लिए भी संवेदक को सख्त निर्देश दिया गया है। बता दें कि बिनवलिया पंचायत में पंचायत सरकार भवन के नींव के निर्माण कार्य में कई जगह लाल ईंट का उपयोग किया गया है, जिसे सीमेंट का घोल देकर छुपा दिया गया था।

    हालांकि, इस मुद्दे को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने कार्य में अनियमितता का मामला उठाया और प्रशासनिक अधिकारियों से इस पर कार्रवाई की मांग की। गड़बड़ी की सूचना पर बीपीआरओ ने स्थल का जांच की और विभाग के एसडीओ से बात कर इसकी जानकारी दी।

    खबरें और भी

    गौरतलब है कि पंचायत सरकार भवन के निर्माण में केवल फ्लाई ऐश ईंट का उपयोग करना है। बहरहाल बिनवलिया में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के नींव को तोड़कर बनाने की बात से प्रखंड में हड़कंप मचा है। प्रखंड के अन्य पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण करा रहे संवेदकों में यह चर्चा का विषय बना हुआ है।