Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : अपने नेता मंत्री बने तो दिल्ली पहुंच गए BJP कार्यकर्ता, मांग ऐसी कि नीतीश भी सोचने को हो जाएंगे मजबूर

    Updated: Thu, 13 Jun 2024 03:36 PM (IST)

    Bihar Politics अपने नेता मंत्री बन गए तो उन्हें सम्मानित करने के लिए उनके कार्यकर्ता बिहार से दिल्ली पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने ऐसी मांग दी जिससे बिह ...और पढ़ें

    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फोटो- जागरण
    बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. नरकटियागंज रक्सौल भाया सिकटा रेल खंड पर यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेल परिचालन बढाने की मांग की
    2. कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर उनके कार्यालय में बुकेज देकर सम्मानित किया

    संवाद सूत्र, सिकटा। Bihar Politics News Hindi प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल में राज्यसभा सदस्य सतीश चन्द्र दुबे को खनन और कोयला राज्य मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

    मंत्री श्री दुबे के कार्यभार ग्रहण करने पर गुरुवार को भाजपा के सिकटा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सह गौचरी पंचायत के सरपंच बिट्टू कुमार राय, सिकटा विधानसभा प्रभारी कौशल किशोर पाण्डेय, जिला मंत्री नरेन्द्र प्रसाद पटेल, मैनाटांड उत्तरी मंडल अध्यक्ष अनिल पटेल आदि कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सचिवालय पहुंचकर उनके कार्यालय में बुकेज देकर सम्मानित किया।

    इसके अलावा, उन्होंने बधाई और शुभकामनाएं भी दी। मंडल अध्यक्ष बिट्टू कुमार राय ने चंपारण और बिहार में बालू व पत्थर खनन पर प्रतिबंध को हटाते हुए इसे फिर से चालू करने की मांग कर दी। कहा कि लोगों को आवास निर्माण में बालू व पत्थर नही मिल रहें है। जिससे काफी परेशानी हो रही है।

    पत्थर खनन फिर से चालू करने का नियमसंगत आश्वासन दिया

    Bihar News : उन्होंने कहा कि सरकारी निर्माण कार्यों में भी कठिनाई हो रही है। वहीं, माननीय मंत्री श्री दूबे ने इसे गंभीरता से लेते हुए बालू व पत्थर खनन फिर से चालू करने का नियमसंगत आश्वासन दिया है।

    विधानसभा प्रभारी कौशल किशोर पांडेय ने नरकटियागंज रक्सौल भाया सिकटा रेल खंड पर यात्री सुविधाओं को देखते हुए रेल परिचालन बढाने की मांग की। उनहोंने कहा कि मंत्री श्री दुबे के प्रयास पर ही इस रेलखंड पर आमान परिवर्तन के बाद रेल परिचालन आरंभ हुआ था।

    खबरें और भी

    श्री दुबे के मंत्री बनने के बाद सिकटा विधानसभा के लोगों को एक आशा की किरण दिखाई दे रहा है। इस पर मंत्री श्री दुबे ने आश्वासन दिया है।

    यह भी पढ़ें-

    रामगढ़ विधानसभा सीट से कौन होगा RJD उम्मीदवार? सुधाकर सिंह ने बताई अंदर की बात, इस्तीफे पर भी दिया जवाब

    Hemant Soren Case : हेमंत सोरेन की फिर बढ़ी टेंशन! जमीन घोटाला केस में आया नया मोड़, ED ने इस कारोबारी को दबोचा