Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चंपारण रेंज में DIG का बड़ा एक्शन: 48 घंटे में 677 अपराधी गिरफ्तार, 76 की हुई कुर्की

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 03:33 PM (GMT+05:30)

    चंपारण प्रक्षेत्र की पुलिस ने दो दिवसीय विशेष अभियान चलाकर 677 अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ और चोरी के वाह ...और पढ़ें

    पुलिस उपमहानिरीक्षक हर किशोर राय

    पुलिस उपमहानिरीक्षक हर किशोर राय

    HighLights

    1. चंपारण पुलिस ने दो दिवसीय अभियान में 677 आरोपितों को पकड़ा।

    2. मोतिहारी, बेतिया, बगहा जिलों में हुई व्यापक कार्रवाई।

    3. अवैध शराब, गांजा, चोरी की बाइक समेत कई चीजें जब्त।

    जागरण संवाददाता, बेतिया। फरार अपराधियों, वारंटियों और कानून से बचने वालों के खिलाफ चंपारण प्रक्षेत्र की पुलिस ने दो दिनों तक व्यापक समकालीन अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है।

    पुलिस उपमहानिरीक्षक हर किशोर राय के निर्देश पर 11 एवं 12 जुलाई को मोतिहारी, बेतिया और बगहा जिले में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान 322 कांडों के अभियुक्तों तथा 355 वारंटियों सहित कुल 677 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

    इनमें 305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। अभियान का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा।

    पुलिस ने न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया। दो दिनों में 118 इश्तेहार तामील कराए गए, जबकि 76 मामलों में कुर्की की कार्रवाई कर फरार आरोपितों पर कानूनी शिकंजा और कस दिया गया।

    डीआईजी ने कहा कि ऐसे अभियान से अपराधियों के विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। समकालीन अभियान के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और चोरी के वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

    पुलिस ने 827.9 लीटर देसी शराब, 693.3 लीटर विदेशी शराब, 5.72 किलोग्राम गांजा, 97 ग्राम स्मैक, 9.6 ग्राम ब्राउन शुगर, एक देसी कट्टा, एक कारतूस, चोरी की 13 मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा एक गैस सिलेंडर बरामद किया। डीआईजी ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के समकालीन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

    मोतिहारी में सबसे बड़ी कार्रवाई, 436 आरोपित गिरफ्तार

    तीनों जिलों में सबसे अधिक कार्रवाई मोतिहारी जिले में हुई। यहां 249 कांडों के अभियुक्त और 187 वारंटियों सहित कुल 436 आरोपित गिरफ्तार किए गए। इनमें 232 कांडों के अभियुक्त तथा 156 वारंटियों, यानी कुल 388 आरोपितों को जेल भेजा गया।

    खबरें और भी

    इसके अलावा 68 इश्तेहार तामील कराए गए और 29 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई। कुल गिरफ्तारी में अकेले मोतिहारी की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही।

    बेतिया में वारंट निष्पादन पर विशेष जोर

    बेतिया जिले में 48 कांडों के अभियुक्त और 76 वारंटियों सहित कुल 124 आरोपित गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार सभी 124 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

    इसके अलावा 50 इश्तेहार तामील कराए गए तथा छह मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई। इससे स्पष्ट है कि जिले में वारंट निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर विशेष फोकस रहा।

    बगहा में कुर्की की सबसे अधिक कार्रवाई

    बगहा जिले में 25 कांडों के अभियुक्त और 92 वारंटियों सहित कुल 117 आरोपित गिरफ्तार किए गए। इनमें 25 कांडों के अभियुक्त तथा 55 वारंटियों, यानी कुल 80 आरोपितों को जेल भेजा गया।

    जिले में 41 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई, जो तीनों जिलों में सर्वाधिक रही। इससे लंबे समय से फरार आरोपितों पर कानूनी दबाव और बढ़ा।

    अभियान के दौरान कार्रवाई (एक नजर में)
    कुल गिरफ्तारी 677
    कांडों के अभियुक्त 322
    वारंटी 355
    जेल भेजे गए 592
    इश्तेहार तामील 118
    कुर्की 76
    कार्रवाई के दौरान बरामदगी (एक नजर में)
    देसी शराब 827.9 लीटर
    विदेशी शराब 693.39 लीटर
    गांजा 5.72 किलोग्राम
    स्मैक 97 ग्राम
    ब्राउन शुगर 9.6 ग्राम
    देसी कट्टा 01
    कारतूस 01
    चोरी की बाइक 13
    ट्रैक्टर 01
    मोबाइल फोन 02
    गैस सिलेंडर 01
    जिलावार कार्रवाई (एक नजर में)
    जिला गिरफ्तारी जेल
    मोतिहारी 436 388
    बेतिया 124 124
    बगहा 117 80
    कुल 677 592

    अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। फराह अपराधियों की गिरफ्तारी के विशेष अभियान चलाया गया है। इसमें पुलिस को अच्छी उपलब्धि मिली है। - हरकिशोर राय, डीआईजी, चंपारण रेंज, बेतिया