Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में एक्सरे तकनीशियन से 2.55 लाख की लूट, बाइक गिराकर फरार हुए बदमाश

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 04:32 PM (IST)

    West Champaran Robbery:पश्चिम चंपारण के चनपटिया में एक एक्सरे तकनीशियन से 2.55 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाशों ने बाइक को धक्का देकर गिराया और रुपयों से ...और पढ़ें

    अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू! प्रतीकात्मक फोटो

    अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू! प्रतीकात्मक फोटो

    संवाद सूत्र,चनपटिया(पश्चिम चंपारण)। West Champaran Robbery: पश्चिम चंपारण के चनपटिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवार एक्सरे तकनीशियन को निशाना बनाते हुए 2.55 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया।

    झाड़ियों में घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने पहले बाइक को धक्का देकर गिराया और फिर रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। घटना में तकनीशियन घायल भी हो गए। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    रुपये पहुंचाने जा रहा था तकनीशियन

    पीड़ित की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के चुहड़ी गांव निवासी 27 वर्षीय बासु कुमार के रूप में हुई है। वह सिकटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्रिज हेल्थ केयर सर्विसेज के माध्यम से एक्सरे तकनीशियन के पद पर कार्यरत हैं।

    एफआईआर के अनुसार, सोमवार की देर शाम वह अपने घर से बाइक पर 2.55 लाख रुपये लेकर बगहा निवासी कंपनी के एरिया मैनेजर सोहैल खान को देने शनिचरी चौक जा रहे थे।

    धक्का देकर छीना बैग

    खैरवा टोला और भैंसही गांव के बीच पोखरा के समीप पहले से घात लगाए बैठे दो अज्ञात बदमाश अचानक सड़क पर आ गए। उन्होंने बाइक सवार को जोरदार धक्का दे दिया, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी।

    बाइक गिरते ही बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरने से बासु कुमार को चोटें भी आईं।

    तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तलाश

    पीड़ित की शिकायत पर चनपटिया थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ संभावित सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।

    खबरें और भी

    पुलिस बोली, जल्द होगी गिरफ्तारी

    प्रभारी थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस की टीम बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।