Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    West Champaran News: रायबारी महुअवा में भीषण आग, दर्जनभर घर जलकर राख; कई परिवार हुए बेघर

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:03 PM (IST)

    चौतरवा के रायबारी महुअवा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक दर्जन घर जलकर राख हो गए, जिससे कई परिवार बेघर हो गए और पशुधन का भी नुकसान हुआ। ...और पढ़ें

    रायबारी महुअवा में भीषण आग, दर्जनभर घर जलकर राख

    रायबारी महुअवा में भीषण आग, दर्जनभर घर जलकर राख

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, चौतरवा। थाना क्षेत्र के रायबारी महुअवा पंचायत के वार्ड संख्या छह स्थित राय टोला गांव में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। आग की चपेट में आकर दर्जनभर लोगों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए, जिससे कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

    घटना में रेयाज राय, हारुन राय, साहिल राय, इस्लाम राय, लैलुना राय, शहनाज राय, बदरे आलम, मेराज बैठा, समीर राय, हुस्न आरा, अख्तर राय और गुलाब राय के घर पूरी तरह जल गए। आग इतनी तेज थी कि घरों में रखा सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया। इस हादसे में पशुधन को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

    जानकारी के अनुसार, रेयाज राय की आठ बकरियां और समीर राय की दो बकरियां आग में झुलस गईं। घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष शुभम कुमार सिंह ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इसके बाद तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंचे।

    ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे और बड़े नुकसान को टाला जा सका।

    घटना के बाद कांग्रेस नेता जयेश मंगलम सिंह, पंचायत के मुखिया मोहम्मद आजाद ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और उन्हें जल्द सरकारी राहत दिलाने का आश्वासन दिया।

    वहीं, पूर्व मुखिया शमशाद अली और मेराज आलम ने प्रशासन से मांग की है कि अग्नि पीड़ितों को तत्काल हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे फिर से अपना जीवन पटरी पर ला सकें।

    खबरें और भी