Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

    By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 11:51 AM (GMT+05:30)

    बगहा के चौतरवा थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय विवाहिता राधा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत ...और पढ़ें

    पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गमजदा स्वजन। फोटो: जागरण

    पोस्टमार्टम हाउस के बाहर गमजदा स्वजन। फोटो: जागरण

    जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bihar Crime: चौतरवा थाना क्षेत्र के पतीलार पंचायत के वार्ड संख्या-9 में 28 वर्षीय विवाहिता राधा देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है।

    दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप

    मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। स्वजन का कहना है कि राधा देवी को लंबे समय से दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका आरोप है कि इसी प्रताड़ना के कारण उसकी हत्या की गई।

    पहले दर्ज करा चुकी थी शिकायत

    परिजनों के अनुसार, राधा देवी ने इससे पहले भी अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और अंततः उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

    पुलिस कर रही जांच

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    वहीं, मायके पक्ष के आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे। वहीं, मामले में परिजनों के आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।