पश्चिम चंपारण में सीएम ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, गंडक-कोसी तटबंधों के पक्कीकरण का दिया आश्वासन
Bihar Flood Update Bettiah: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण का दौरा कर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को सुरक्षा व्यवस्था और बाढ़ आश्रय केंद्र की तैयारियों का जायजा लिया। सभी फोटो: जागरण
HighLights
सीएम सम्राट चौधरी ने पश्चिम चंपारण में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
गंडक-कोसी तटबंधों के पक्कीकरण का आश्वासन दिया, सर्वे कार्य जारी।
बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर राहत सामग्री वितरित की, समस्याएं सुनीं।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को करीब दोपहर 12:02 बजे बथना स्थित पीएम श्री राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर पहुंचे।
हेलीकाप्टर से उतरने के बाद उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति और राहत तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व ही मुख्य सचिव, डीजीपी और सांसद डॉ. संजय जायसवाल समेत कई वरीय अधिकारी बथना पहुंच चुके थे।
तटबंधों के पक्कीकरण की योजना
मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित हेलीपैड, सुरक्षा व्यवस्था और बाढ़ आश्रय केंद्र की तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने उन्हें प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति तथा चलाए जा रहे राहत-बचाव कार्यों से अवगत कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि गंडक और कोसी नदी पर सर्वे का कार्य जारी है, जिसके आधार पर तटबंधों का पक्कीकरण कराया जाएगा।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
बथना में तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री मच्छरगांवा होते हुए बनकटवा पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एसडीआरएफ की नाव से शिवराजपुर समेत अन्य बाढ़ प्रभावित इलाकों का व्यापक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर बाढ़ की स्थिति और प्रभावित लोगों की परेशानियों को स्वयं देखा।

42 मिनट में बथना से लौटे सीएम, नहीं गए नौतन।
पीड़ितों के बीच राहत सामग्री वितरण
निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री बथना स्थित बाढ़ आश्रय केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रय स्थल का जायजा लिया। वहां उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान पीड़ितों के बीच राहत सामग्री बांटी गई तथा बथना से शिवराजपुर तक प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।