Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सिपाही का शव गांव आते ही मचा कोहराम, नम आंखों से हुआ अंतिम संस्कार; कटिहार में फंदे से लटका मिला था जवान

    By Pankaj KumarEdited By: Prateek Jain
    Updated: Tue, 01 Aug 2023 09:45 PM (IST)

    पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरूषोत्तमपुर निवासी बिहार पुलिस के जवान चुमन गिरी (27) का शव मंगलवार के अपराह्न को उनके घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परि ...और पढ़ें

    मृतक सिपाही के घर पर उमड़ी लोगों की भीड़। फोटो जागरण
    मृतक सिपाही के घर पर उमड़ी लोगों की भीड़। फोटो जागरण

    HighLights

    1. कटि‍हार में पुलिस लाइन स्थित बैरक में फंदे से लटका मिला था पुलिस जवान
    2. तीन मासूम बच्‍चों के सिर से उठा पिता का साया

    मैनाटांड (पश्चिमी चंपारण), संवाद सूत्र: पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर निवासी बिहार पुलिस के जवान चुमन गिरी (27) का शव मंगलवार के अपराह्न को उनके घर पहुंचा। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार गांव से सटे नहर के समीप कर दिया गया।

    मिली जानकारी के अनुसार, चुमन गिरी बिहार के जवान के पद पर कटिहार में तैनात थे। सोमवार को कटिहार पुलिस लाइन स्थित बैरक में संदेहास्पद स्थिति में फंदे से लटका शव मिला था। मौके पर पहुंचे पुलिस के वरीय अधिकारियों ने इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी है।

    किशनगंज से कट‍िहार हुआ था तबादला

    वहीं, मंगलवार को जवान का शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दिवंगत जवान के शव को मुखाग्नि उनके तीन साल के पुत्र अंश कुमार ने दी। चुमन गिरी वर्ष 2015 में वे बिहार पुलिस में तैनात हुए थे। सबसे पहली उनकी पोस्टिंग किशनगंज में हुई थी, उसके बाद तबादला कटिहार हुआ था।

    मृतक की माता हेवंती देवी, पिता रामेश्वर गिरी, भाई प्रदीप गिरी, पत्नी रूपा देवी, पुत्री टिंवकल, त्रिशा और तीन वर्ष के पुत्र अंश कुमार सहित अन्य परिवारी जनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

    मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने रोते हुए परिवारजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, मृत जवान को श्रद्धांजलि देने आये लोगों का कहना था कि चुमन गिरी काफी मिलनसार और मधुर स्वभाव के थे।

    खबरें और भी