यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पैसों के लालच में दूसरे राज्य हो रही बिहार की छात्राओं की शादी, जब सामने आया तस्करी का खेल तो उड़ गए सभी के होश
पैसों के लालच में बिहार की लड़कियों की शादी राजस्थान और हरियाणा में की जा रही है। शादी की आड़ में लड़कियों की बड़ी तस्करी का खेल सामने आया है। मामला साम ...और पढ़ें

HighLights
- ठकराहा थाना क्षेत्र के कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में पढ़ती थी छात्रा
- ढाई से तीन लाख रुपये लेकर राजस्थान, पंजाब व हरियाणा में कर रहे हैं सौदा
- सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं इस तरह के वीडियो, जांच शुरू
संवाद सूत्र, ठकराहा। इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो और ऑडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। इसमें एक युवती शादी की आड़ में लड़कियों की तस्करी के मामले को उजागर करती हुई नजर आ रही है।
वह बता रही है कि ठकराहा थाना क्षेत्र से शादी की आड़ में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में शिक्षा देने वाली शिक्षिकाओं के द्वारा क्षेत्र के गरीब परिवार के छात्राओं को पैसे के लालच में राजस्थान व हरियाणा में अधिक उम्र के लोगों के साथ शादी कराई जा रही है।
प्रसारित वीडियो की पुष्टि दैनिक जागरण नहीं करता है। वीडियो में युवती कह रही है कि शादी का झांसा देकर तीन लाख रुपये में उसका सौदा हरियाणा में किया गया।
वह बता रही है कि उसके मां-बाप ने पहले उसकी शादी सिवान में करने की बात कही थी। 28 अप्रैल को उसकी शादी हुई। जिसमें हरियाणा का एक अधेड़ व्यक्ति दूल्हा बनकर आया और उसकी विदाई कराकर अपने साथ हरियाणा आ गया।
कुछ दिन रहने के बाद भाग निकली युवती
कुछ दिन रहने के बाद युवती वहां से भागकर स्थानीय एक युवक के साथ रहने लगी। बाद में जहां उसकी शादी हुई थी। उस घर के लोग ठकराहा स्थित कस्तूरबा स्कूल पहुंचे और अपने पैसों की मांग करने लगे।
इसके बाद उक्त स्कूल की शिक्षिका युवती के घर पहुंची और उसकी छोटी बहन, जो अभी नाबालिग है। उसे उन लोगों के हवाले कर दिया।
मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष जयनारायण राम ने बताया कि इंटरनेट पर इस तरह की वीडियो प्रसारित होने की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। अगर शिकायत मिलती है तो जांचकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।