Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Durga Puja 2023: समाज के लिए नजीर बनीं निवेदिता, महिलाओं के लिए हमेशा रहती हैं तत्पर; आजीवन शादी नहीं करने का लिया संकल्प

    By Vinod RaoEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Tue, 24 Oct 2023 12:31 PM (IST)

    बगहा दो प्रखंड के सेमरा कटकुईयां पंचायत के वार्ड नंबर एक भवानीपुर कॉलोनी निवासी राजू मिश्रा की बड़ी पुत्री निवेदिता मिश्रा अब किसी पहचान की मोहताज नही ...और पढ़ें

    समाज के लिए नजीर निवेदिता मिश्रा। फाइल फोटो
    समाज के लिए नजीर निवेदिता मिश्रा। फाइल फोटो

    HighLights

    1. समाजसेवा के लिए आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प
    2. आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की महिलाओं को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में तत्पर

    सुरेश कुमार गुप्ता, सेमरा। आदिवासी व थरुहट की आवोहवा में समरसता और प्यार घोलने का सपना लिए एक युवती अब किसी परिचय की मोहताज नहीं है। समाजसेवा के लिए आजीवन अविवाहित रहने का संकल्प लेकर आधी-अबादी की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहती हैं।

    बगहा दो प्रखंड के सेमरा कटकुईयां पंचायत के वार्ड नंबर एक भवानीपुर कॉलोनी निवासी राजू मिश्रा की बड़ी पुत्री निवेदिता मिश्रा के जीवन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ-साथ अनाथों की सेवा करना है।

    महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में काम

    महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में सरकारी, गैर सरकारी स्तर पर विभिन्न योजनाओं का लाभ से रूबरू कराने में उनकी महत्ती भूमिका निभा रही है।

    सरकारी स्तर पर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए चलाए जा रहे स्वयं सहायता समूह, कौशल विकास योजना के तहत सिलाई-कढ़ाई, वृद्धापेंशन, विधवा पेंशन सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित कराने में मददगार की भूमिका को अपना मिशन बना लिया है।

    जरूरतमंद महिलाओं के सहयोग के प्रति समर्पित निवेदिता को समाजसेवा की भावना विरासत में मिली है। पिता चिकित्सक हैं। निवेदिता धार्मिक संगठन से जुड़कर महिलाओं को उसके अधिकार के प्रति जागरूकता के साथ ही आध्यामिक चेतना जागृत कर महिलाओं के मानसिक विकास के प्रति सदैव प्रयासरत रहती हैं।

    खबरें और भी

    आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की महिलाओं को भी विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में तत्परता दिखाते हुए कई वर्षों में सैकड़ों से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूह, कौशल विकास योजनाओं का लाभ दिलाया। फेसबुक व व्हाटसएप से भी मदद मांगने वाले भी कभी इनके दरवाजे से खाली हाथ नहीं लौटना पड़ा है।

    आंतरिक परिवार समिति की बनीं सदस्य

    पुलिस मुख्यालय ने भी निवेदिता को एक अहम जिम्मेवारी सौंपी है। बीते 13 जुलाई 2023 को बगहा पुलिस जिला बगहा कार्यालय के लिए महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष आंतरिक परिवार समिति का गठन किया गया।

    इसमें पुलिस अवर निरीक्षक श्वाति कुमारी, महिला सिपाही रानी कुमारी व ममता कुमारी के साथ-साथ समाजसेवी निवेदिता का भी चयन हुआ है। इनके चयन से शहर के साथ-साथ गांव समाज में इनके कद को और बड़ा कर दिया है।

    अनाथ बच्चों की भी करतीं सेवा

    निवेदिता यहां के लोगों के साथ-साथ कोलकाता के अनाथ बच्चों की भी सेवा करती हैं। पश्चिमी बंगाल के दुर्गापुर स्थित निवेदिता अनाथ आश्रम मिशनरी चाइल्ड होम की सक्रिय सदस्य भी हैं।

    निवेदिता बताती हैं कि जब भी वह कोलकाता प्रवास पर रहती हैं तो उक्त आश्रम में पहुंच बच्चों के साथ रहना व उनको समाज के प्रति जागरूकता के साथ-साथ उनको आर्थिक रूप से भी मदद करतीं है। वर्ष 2012 से वह लगातार अनाथ आश्रम की सक्रिय सदस्य हैं।

    यह भी पढ़ें- चिराग पासवान ने महिला आरक्षण विधेयक को वर्षों तक लटकाने पर विपक्ष को घेरा, कही ये बात

    यह भी पढ़ें- नमो देव्यै, महादेव्यै : बिहार की बेटी शिवांगी नेटफ्लिक्स के जरिए फिल्म जगत में डेब्यू को तैयार, उपलब्धि जानकर रह जाएंगे हैरान