यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bettiah News: नौतन से बेतिया जाना होगा आसान, सड़क को लेकर आ गई बड़ी खुशखबरी
नौतन से बेतिया जाना अब आसान होगा। नौतन-बेतिया सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर विधायक नारायण प्रसाद ने विधानसभा में आवाज उठाई है। इस सड़क के चौड़ीकरण ...और पढ़ें

HighLights
- विधायक ने विधानसभा में उठाई अवाज
- नौतन-बेतिया सड़क का होगा चौड़ीकरण
प्रखंड की छह सड़कों का होगा कायाकल्प, टेंडर की प्रक्रिया शुरू
- दूसरी ओर, सड़क निर्माण से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आई है। इससे भी आम जनता को काफी सहूलियत मिलेगी।
- दरअसल, पकड़ीदयाल प्रखंड की छह सड़कों का कायाकल्प होने जा रहा है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह कार्य मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना से 8.28 करोड़ रुपये की लागत से कराया जाएगा।
- इस योजना के अतंर्गत नेहरू चौक से भारतमाला सड़क तक 1.5 किलोमीटर तथा भारतमाला सड़क से धनौजी चौक तक एक किलोमीटर सड़क शामिल है। दोनों सड़कों की स्थिति काफी जर्जर है।
- आने-जाने में राहगीरों एवं वाहनों को काफी परेशानी होती है। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।
- ग्रामीण अनिल कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, सुनील कुमार आदि ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से काफी राहत मिलेगी।
क्या बोले विधायक?
वहीं, पूर्व मंत्री सह मधुबन विधायक राणा रणधीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क उन्नयन योजना के तहत पकड़ीदयाल प्रखंड में छह सड़कों का चयन किया गया है। इस पर करीब 8 करोड़ 28 लाख रुपए खर्च होंगे। चयनित सभी सड़कों की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है।
इनमें मनसानाथ मंदिर से अकौना रोड, पकड़ीदयाल जितौरा रोड से कलवार टोली रोड, पोखरिया टोला से बलुआ होते हुए बेला रोड, शिवपुर कुंडल से चैता रामबन रोड, सुंदर पट्टी बांध टोला से कोरल रोड एवं पकड़ीदयाल से ढाका रोड शामिल है। टेंडर होने के बाद सभी सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।