Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शौच कर रहा था किसान, अचानक मगरमच्छ ने कर दिया हमला; अगर न करता ये काम तो चली जाती जान

    Updated: Thu, 12 Sep 2024 11:23 AM (IST)

    Bihar News In Hindi बिहार के वाल्मीकिनगर में एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किसान ने मगरमच्छ (Crocodile Attack) की आंख में अंगु ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. मगरमच्छ की बाईं आंख में अंगुली घुसेड़ कर बचाई अपनी जान
    2. वाल्मीकिनगर के चमैनिया नाला से निकलकर किया हमला

    संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर। वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के चमैनिया नाला से बुधवार की सुबह सात बजे निकलकर मगरमच्छ ने एक किसान पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए किसान भी मगरमच्छ से भिड़ गया और उसके बायीं आंख में अंगुली घुसेड़ दी जिससे उसकी जान बची।

    हमले में उसके हाथ पर गंभीर चोट लगी है। घायल किसान को वाल्मीकिनगर स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।

    स्वजन के अनुसार, कनघुसरी निवासी 55 वर्षीय किसान व्यास गोंड पर मगरमच्छ ने उस समय हमला बोल दिया जब वह पास में ही स्थित एक नाले के किनारे शौच करने गए थे। अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। व्यास ने हिम्मत नहीं हारी।

    उन्होंने अपना दायां हांथ छुड़ाने के लिए बाएं हांथ की अंगुली मगरमच्छ की आंख में घुसेड़ दी। जिससे मगरमच्छ पीछे हटा और उनकी जान बच गई। घटना से इलाके के लोग भयभीत हैं और उन्होंने प्रशासन से मगरमच्छों की बढ़ती संख्या पर कार्रवाई की मांग की है।

    बाढ़ के दौरान नाले में आ गए मगरच्छ

    गंडक में पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद कई मगरमच्छ इलाके के नहरों और तालाबों में प्रवेश कर गए हैं। ये मगरमच्छ अब रिहायशी इलाकों के पास भी देखे जा रहे हैं। गंडक नदी में बाढ़ आने के कारण मगरमच्छ नहरों में भी पहुंच आए हैं।

    खबरें और भी

    नहीं सुनते अधिकारी

    मछली पालक नंद किशोर सहनी ने बताया कि ऐतिहासिक भौजी पोखर में वे मछली पालन करते हैं। कुछ दिनों पूर्व से एक मगरमच्छ पोखरे में घुस आया है। वन विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाकर वे थक चुके हैं। लगता है कि वन विभाग किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। जिस कारण अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    आंदोलन करेंगे ग्रामीण भौजी पोखर में एक सप्ताह पूर्व मगरमच्छ देखे जाने के बाद भी वन विभाग ने उसे पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने धरना देने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें-

    खाना खाने के बाद बाहर टहलने निकले थे लोग, अचानक घर की दीवार पर जलाया फ्लैश लाइट तो दहल उठा पूरा परिवार

    खेत में जैसे ही पहुंचा किसान सामने आ गया विशालकाय अजगर; इसके बाद किसान ने किया यह काम...