विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar News : मछुआरों ने मछली पकड़ने के लिए डाला जाल, फंस गया विशाल अजगर

Published: Thu, 20 Aug 2026 05:18 PM (IST)

बिहार के पश्चिम चंपारण में सिंगही नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों के जाल में मछली की जगह एक विशाल ...और पढ़ें

नौतन में जाल में फंसे अजगर को नाव में रखकर लाते मछुआरे।

नौतन में जाल में फंसे अजगर को नाव में रखकर लाते मछुआरे।

HighLights

  1. मछली पकड़ने गए मछुआरों के जाल में अजगर फंसा।

  2. पश्चिम चंपारण के सिंगही नदी में हुई यह घटना।

  3. वन विभाग को सूचना दी गई, अजगर सुरक्षित रखा।

संवाद सूत्र, नौतन (पश्चिम चंपारण)। सिंगही नदी में मछली पकड़ने पहुंचे मछुआरों को उस समय अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ, जब मछली की जगह उनके जाल में एक विशाल अजगर फंस गया।

जाल खींचते ही अजगर को देखकर मछुआरों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते यह खबर पूरे गांव में फैल गई और नदी किनारे लोगों की भीड़ जुटने लगी। सूचना मिलने पर जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी।

मछली की जगह जाल में आया अजगर

मामला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का है। मछुआरे सिंगही नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। जाल को बाहर खींचने के दौरान उसमें विशाल अजगर फंसा दिखाई दिया। अजगर को देखते ही मछुआरों ने सावधानी बरतते हुए जाल को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई।

अजगर देखने उमड़े सैकड़ों ग्रामीण

अजगर के जाल में फंसने की खबर फैलते ही आसपास के गांवों में चर्चा शुरू हो गई। कुछ ही देर में नदी किनारे सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। लोग दूर से अजगर को देखने के लिए लोग जुटे रहे। भीड़ बढ़ने के कारण मौके पर कुछ देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा।

बड़ी टोकरी में रखा गया अजगर

मछुआरों ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में अजगर को सुरक्षित तरीके से जाल से बाहर निकाला। इसके बाद उसे एक बड़ी टोकरी में रखा गया और ऊपर से ढक दिया गया, ताकि वह बाहर नहीं निकल सके। अजगर को सुरक्षित रखने के दौरान लोगों को उससे दूरी बनाए रखने की हिदायत दी गई।

वन विभाग को दी गई सूचना

जनप्रतिनिधियों ने घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि अजगर को सुरक्षित रखा गया है। वन विभाग की टीम को सूचना दे दी गई है। टीम के पहुंचने के बाद अजगर को सुरक्षित रूप से वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया जाएगा।