यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ex DGP Murder: अगर पत्नी की इस बात में नहीं फंसते पूर्व DGP तो बच जाती जान! अब बिहार से हुआ एक और बड़ा खुलासा
कर्नाटक के सेवानिवृत्त डीजीपी ओमप्रकाश गुप्ता की बेंगलुरु में हत्या के बाद योगापट्टी में उनके बहनोई छेदी प्रसाद आजाद सदमे में हैं। पारिवारिक विवाद और ...और पढ़ें

HighLights
- एक मात्र पुत्र को संपत्ति से बेदखल करना चाहती थी सेवानिवृत डीजीपी की पत्नी
- तीन माह से पत्नी और बच्चों से अलग किसी दोस्त के घर रह रहे थे सेवानिवृत डीजीपी
संवाद सूत्र, योगापट्टी। कर्नाटक के सेवानिवृत डीजीपी ओमप्रकाश गुप्ता की बेंगलुरु में हत्या की सूचना मिलने के बाद उनके बहनोई योगापट्टी थाना क्षेत्र के मच्छरगांवा निवासी छेदी प्रसाद आजाद स्तब्ध हैं।
वे हृदय रोग के मरीज हैं। बताया कि ओमप्रकाश गुप्ता से उनकी आमने-सामने मुलाकात जनवरी 2020 में बेंगलुरु में हुई थी। लेकिन फोन पर अक्सर बातचीत होती थी।
वे पारिवारिक विवाद की वजह से काफी दुखी रहते थे। उनकी पत्नी पल्लवी बेंगलुरु की सभी संपत्ति अपनी बेटी कृति कुमारी के नाम पर करने के लिए दबाव बना रही थी।
वह इकलौते पुत्र कार्तिकेश को संपति से बेदखल करना चाहती थी, लेकिन ओमप्रकाश गुप्ता अपने दोनों संतान बेटा कार्तिकेश और बेटी कृति कुमारी को संपत्ति देना चाहते थे।
इसके लिए कई बार दोनों में विवाद भी हुआ था। पत्नी से विवाद होने के कारण ओमप्रकाश अपने किसी दोस्त के यहां जाकर दो तीन माह से रह रहे थे।
लेकिन बीते 18 अप्रैल को उनकी पत्नी ने फोन कर अपने पोते के बर्थडे में आने के लिए कहा। और यह भी कहा कि पोते का जन्मदिन है, इसमें कोई विवाद नहीं होगा।
जब ओमप्रकाश गुप्ता आए तो वहां उनकी पत्नी ने उन्हें स्वयं के फ्लैट के कमरे में बंद कर दिया और बर्थडे पार्टी में अपने बेटे के फ्लैट फर्स्ट फ्लोर पर चली गई।
सेवानिवृत डीजीपी ने फोन पर की थी अपने बहनोई से बात
बीते 18 अप्रैल को सेवा निवृत डीजीपी ओमप्रकाश गुप्ता ने फोन पर अपने बहनोई से बात की थी। बताया था कि पोते के जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।
मच्छरगावां निवासी छेदी प्रसाद आजाद ने बताया कि उनके साले पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश गुप्ता की शादी 1984 में मुजफ्फरपुर के जिला जज रामानंद प्रसाद की बेटी पल्लवी के साथ हुई थी।
उनका ससुराल पटना कंकड़बाग में था। ओमप्रकाश गुप्ता के ससुर मुजफ्फरपुर के बाद पटना हाईकोर्ट के जज भी हुए।
उन्होंने बताया कि पूर्व डीजीपी ओमप्रकाश गुप्ता का मकान बेंगलुरु के एचएसआर कालोनी में है। जिसमें तीन फ्लैट हैं।
फस्ट फ्लोर पर उनका बेटा कार्तिकेश और सेकंड फ्लोर पर उनकी बेटी कृति कुमारी और ग्राउंड फ्लोर पर उनकी पत्नी पल्लवी रहती हैं। ओमप्रकाश दो भाई हैं।
उनके भाई श्रीप्रकाश गुप्ता भी रिटायर्ड अधिकारी हैं। वे भी बेंगलुरु में ओमप्रकाश गुप्ता के मकान से 50 किलोमीटर दूर रहते हैं। मृत सेवानिवृत डीजीपी ओमप्रकाश गुप्ता की मुखाग्नि उनके बेटे कार्तिकेश ने दिया।
यह भी पढ़ें-
चेहरे पर फेंकी मिर्च, फिर चाकू से गोद डाला; कर्नाटक में पूर्व डीजीपी की हत्या पर बड़ा खुलासा