Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime : हनीट्रैप, सेक्सटार्सन व धोखाधड़ी का खुल गया खेल, NIA ने पश्चिम चंपारण के युवक को दिल्ली में किया गिरफ्तार

    Updated: Thu, 30 May 2024 10:16 AM (IST)

    नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने वाले मानव तस्कर गिरोह में शामिल पश्चिम चंपारण के नबी आलम राय को एनआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. दिल्ली में रहकर बेरोजगारों को कंबोडिया, वियतनाम सहित अन्य जगह भेजने का आरोप
    2. आरोपित के गांव के सैफुल्लाह अंसारी ने एनआइए को मेल भेजकर की थी शिकायत

    जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवकों को कंबोडिया, वियतनाम, लाओस सहित अन्य जगहों पर भेजने वाले मानव तस्कर गिरोह में शामिल जिले के साठी थाना क्षेत्र के हिंगलहर गांव निवासी नबी आलम राय को एनआईए ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। वह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में किराए के मकान में रहता था। वहीं से उसे पकड़ा गया।

    एनआईए की छापेमारी के इस रैकेट से जुड़े कुछ अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है। बताया जाता है कि नौकरी के नाम पर मानव तस्करी यह शिकायत पकड़े गए युवक के गांव के रहने वाले सैफुल्लाह अंसारी ने एनआइए को मेल भेजकर की थी।

    नबी आलम से दिसंबर 2023 को मुलाकात हुई

    सैफुल्लाह अंसारी ने बीते 26 मई को एनआईए को भेजे मेल में बताया था कि वह निर्माण श्रमिक के रूप में काम कर रहे थे। दिल्ली के कापसहेड़ा बार्डर के पास किराए के मकान में रहते थे। उन्हें पता चला कि नबी आलम विदेश भेजने का काम करता है। नबी आलम से दिसंबर 2023 को मुलाकात हुई।

    नकद और खाते के माध्यम से तीन किस्तों में एक लाख रुपये नबी को दिए। नबी ने कंबोडिया में अपने भारतीय सहयोगियों पठान और कलाम का मोबाइल नंबर दिया। बैंकाक में उतरने के बाद कार से कंबोडिया-थाईलैंड की सीमा पर नबी के सहयोगी ले गए। वहां पासपोर्ट ले लिया गया।

    खबरें और भी

    होटल में पठान और कलाम से मुलाकात हुई। वहां चीनी स्कैम कंपनी में मजदूर का काम करने के लिए दबाव बनाया जाने लगा। विरोध करने साथ उन्हें बताया कि नबी ने मुझे डाटा एंट्री जाब का आश्वासन दिया था। इसके बाद उन दोनों ने धमकी दी कि पासपोर्ट वापस लेना है तो जो काम दिया जाएगा करना होगा।

    बाद में मुझे चीन की एक स्कैम कंपनी में काम करने के लिए पोई पेट, कंबोडिया भेज दिया गया। जहां शारीरिक और मानसिक यातनाएं दी जाती थीं।

    ढाई माह बाद किसी तरह लौट सका घर

    दैनिक जागरण से फोन पर बातचीत में शिकायतकर्ता सैफुल्लाह ने बताया कि एनआइए ने आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना उन्हें दी है। वह फिलवक्त कश्मीर के रजौरी में राजमिस्त्री का काम कर रहे हैं। करीब ढाई माह की यातना के बाद कंबोडिया से घर लौट सका था। वहां एक कमरे में रखा जाता था। मोबाइल भी छीन लिया गया था।

    कभी-कभार परिवारवालों से बात करने के लिए मोबाइल देते थे तो वहां इनका कोई व्यक्ति खड़ा रहता था। किसी तरह वहां से लौटने के लिए किराए के पैसे का इंतजाम हो पाया था। चाइना की स्कैम कंपनी भारत के खिलाफ बड़ी साजिश कर रही है। साइबर फ्राड का धंधा संचालित हो रहा है।

    दर्जनों लोगों को वहां बंधक बनाकर रखा गया

    वहां से भारतीयों के मोबाइल नंबर पर गलत मैसेज भेजे जाते हैं। फर्जी एप्लीकेशन का उपयोग कर हनीट्रैप, सेक्सटार्सन व धोखाधड़ी होती है। उन्होंने बताया कि दर्जनों लोगों को वहां बंधक बनाकर रखा गया है।

    उधर, भेड़िहरवा पंचायत के मुखिया सन्नी दुबे ने बताया कि नबी आलम लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। ऐसी सूचना मिली है कि विदेश भेजने में फर्जीवाड़ा के कारण एनआइए ने उसे गिरफ्तार किया है।

    नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि एनआइए की कार्रवाई में यहां के किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं मिली है।

    यह भी पढ़ें-

    भीषण गर्मी से राहत देने के मूड में नहीं KK Pathak! स्कूल बंद; फिर भी शिक्षकों को मिला ये नया ऑर्डर

    Harsh Murder Case : छात्र हत्याकांड के आरोपितों की तलाश में छात्रावासों में छापे, तीन दिन बाद पुलिस लेगी ये एक्शन