Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खिली धूप और बढ़ता तापमान, ठंड की विदाई या फिर लौटेगी कड़ाके की सर्दी?

    By Manvendra Pandey Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 16 Jan 2026 05:01 PM (IST)

    Winter exit Bihar: बगहा में ठंड से राहत मिलने के बाद किसान गन्ने की कटाई और नई फसल की तैयारी में जुट गए हैं। पछुआ हवा का प्रभाव कम होने से धूप तेज हुई ...और पढ़ें

    ग्रामीण और थारू बहुल इलाकों में इस बार सब्जी की खेती में खासा उत्साह नजर आ रहा है। फाइल फोटो

    ग्रामीण और थारू बहुल इलाकों में इस बार सब्जी की खेती में खासा उत्साह नजर आ रहा है। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Cold wave relief news: नगर समेत ग्रामीण इलाकों में कुहासा और शीतलहर से फिलहाल राहत मिलती नजर आ रही है। पछुआ हवा के प्रभाव में कमी आने से दिन में धूप तेज हो गई है और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

    इससे लोगों को ठंड से कुछ आराम मिला है, वहीं किसानों के कामकाज में भी तेजी आ गई है। ठंड से राहत मिलने के बाद क्षेत्र के किसान गन्ना गिराने और समेटने के काम में जुट गए हैं। लत्तीदार सब्जियों का सीजन समाप्त होने के बाद कई किसानों ने नया बीजारोपण शुरू कर दिया है।

    सबसे अधिक तेजी गन्ना फसल की कटाई में देखी जा रही है। कई किसान खेतों में लगी पुरानी गन्ना फसल काटकर नई फसल लगाने की तैयारी में जुटे हैं।

    किसानों का कहना है कि गन्ना कटने के बाद खेत खाली होने से अन्य फसलों की तैयारी आसान हो जाती है, जबकि गन्ना बिक्री से मिलने वाले भुगतान से वे नए कृषि कार्यों की योजना भी बना रहे हैं।

    उनका मानना है कि गरमा और खरीफ फसल का समय नजदीक है, ऐसे में गन्ना की खूंटी फसल को उलटकर नया गन्ना लगाना अधिक लाभकारी होता है।

    जिन किसानों का गन्ना समय से कट गया है, उनके लिए अब गेहूं, मसूर और सरसों जैसी रबी फसलों का रास्ता साफ हो गया है। वहीं जिनका बावग गन्ना है, उनके लिए खूंटी रखना ही फायदे का सौदा माना जा रहा है।

    इसी बीच कई इलाकों में यह भी देखा गया कि खेतों पर काम कर रहे किसानों को कृषि कर्मी और चीनी मिल के प्रतिनिधि आधुनिक खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    मौसम साफ होने और धूप तेज होने से किसानों में नई ऊर्जा दिख रही है। सब्जी उत्पादन को लेकर भी किसानों की रुचि बढ़ी है। नगर के रत्नमाला सहित ग्रामीण और थारू बहुल इलाकों में इस बार सब्जी की खेती में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

    खबरें और भी

    यदि मौसम अनुकूल रहा, तो इस वर्ष बगहा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र सब्जी उत्पादन में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

    मौसम का पूर्वानुमान

    ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। सुबह के समय हल्का कुहासा छाए रहने की संभावना है। पछुआ हवा चलने से ठंड बनी रहेगी, हालांकि सुबह के समय कनकनी और गलन महसूस हो सकती है।