Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bagaha: जाली प्रमाणपत्र वाली दो सेविकाओं की गई नौकरी, सीडीपीओ की जांच में हुआ पर्दाफाश; विभागीय कार्रवाई शुरू

    By Abu SabirEdited By: Prateek Jain
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 06:23 PM (GMT+05:30)

    West Champaran News फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करना दो सेविकाओं को महंगा पड़ गया। चयनमुक्ति‍ के साथ ही अब उन पर विभागीय प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है। ...और पढ़ें

    Bagaha: जाली प्रमाणपत्र वाली दो सेविकाओं की गई नौकरी, सीडीपीओ की जांच में हुआ पर्दाफाश; विभागीय कार्रवाई शुरू
    Bagaha: जाली प्रमाणपत्र वाली दो सेविकाओं की गई नौकरी, सीडीपीओ की जांच में हुआ पर्दाफाश; विभागीय कार्रवाई शुरू

    HighLights

    1. सीडीपीओ सोहैल अहमद ने की कार्रवाई, दोनों को किया चयनमुक्‍त
    2. चयनमुक्ति‍ के साथ ही अन्य विभागीय प्रक्रिया भी शुरू

    बगहा (पश्चिमी चंपारण), संवाद सहयोगी: Fake Certificate Job: फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करना दो सेविकाओं को महंगा पड़ गया। चयनमुक्ति‍ के साथ ही अब उन पर विभागीय प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

    बाल विकास परियोजना बगहा एक में कार्यरत दो सेविकाओं के प्रमाण पत्र जांच में फर्जी मिले। सीडीपीओ सोहैल अहमद ने सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों को चयनमुक्त कर दिया है। सीडीपीओ ने बताया कि किसी स्रोत से पता चला है कि दोनों के ही प्रमाण पत्र फर्जी हैं।

    तत्‍काल प्रभाव से दोनों को किया चयनमुक्‍त

    जांच में पंचायत राज सिंगाड़ी पिपरिया केंद्र संख्या 50 वार्ड संख्या चार की सेविका विभा कुमारी व पंचायत राज कोल्हुआ चौतरवा के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 121 वार्ड संख्या चार की सेविका सुमन कुमारी के प्रमाण पत्र बिहार शिक्षा संस्कृत बोर्ड पटना के सचिव को भेजा गया।

    जांच में दोनों के ही प्रमाण पत्र फर्जी मिले हैं। इसके उपरांत दोनों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से चयनमुक्त कर दिया गया है। सीडीपीओ ने बताया कि चयनमुक्ति‍ के साथ ही अन्य विभागीय प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Bihar : कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ देगी सरकार, पोर्टल में होगी डाटा की एंट्री

    शराबी ने घर में घुसकर महिला के साथ की छेड़खानी की

    बथवरिया, संवाद सूत्र: स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शराबी ने एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। मामले में महिला के पति ने थाने में आवेदन दिया है।

    खबरें और भी

    मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने बताया कि गिरफ्तार पीड़ित महिला के पति द्वारा थाना में आवेदन दिया गया है।

    आरोपि‍त थाना क्षेत्र के टेसरहिया बथवरिया पंचायत के बंगाली साह के टोला गांव निवासी मोती चंद पासवान का पुत्र राजेश पासवान है।

    इसके साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि राजेश पासवान अपने ही गांव के एक व्यक्ति के घर में घुसकर उसके महिला के साथ छेड़खानी का कर रहा था, तभी महिला ने शोर मचा दिया।

    हल्ला सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए एवं इसकी सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।

    थाना अध्यक्ष ने बताया कि  जांच में आरोप‍ित के शराब पीने की पुष्टि हुई है, उसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

    यह भी पढ़ें- Bihar: नेपाल ने भारत से की पांच कार्गो और दस पैसेंजर बोगियों की मांग, जनकपुर तक होगी माल की ढुलाई