भारत में ब्याही नेपाली महिलाओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता, आवेदन के लिए लगेगी ₹1000 फीस
वाल्मीकिनगर में भारतीय पुरुषों से विवाहित नेपाली मूल की महिलाओं को भारतीय नागरिकता दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ...और पढ़ें

भारत में ब्याही नेपाली महिलाओं को मिलेगी भारतीय नागरिकता (AI Generated Image)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर। बगहा दो प्रखंड अंतर्गत वाल्मीकनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को विभागीय आदेश के आलोक में नेपाली मूल की वैसी महिलाएं जिनकी शादी भारतीय क्षेत्र में हुई है या परित्यक्ता है। उनका सत्यापन का कार्य किया जा रहा है।
वैसी महिलाओं को जिनकी शादी भारत में हुई है। उन्हें भारतीय नागरिकता दिलाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह आवेदन ऑनलाइन या विकास मित्र, कार्यपालक सहायक के माध्यम से किया जा सकता है।
अगर किसी महिला की जानकारी छुपाई जाती है या आवेदन नहीं किया जाता है तो, वैसी महिला भविष्य में सरकार से प्राप्त सुविधाओं से वंचित हो सकती है। भारतीय नागरिकता के लिए ऑनलाइन आवेदन का शुल्क एक हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
नागरिकता के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए?
इसमें निर्देशित किया गया है कि आवेदक का स्वहस्ताक्षर आवेदन पत्र, चार फोटो, वैध पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज, जन्मतिथि प्रमाण पत्र या मैट्रिक, आवासीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बिल, भारतीय नागरिक से विवाह प्रमाण पत्र के 100 रुपये के स्टांप पेपर पर नोटरी शपथ पत्र, स्व घोषणा, पुलिस का एनओसी सर्टिफिकेट आवश्यक है।
प्रखंड कार्यालय के दिशा निर्देश पर वाल्मीकि नगर, लक्ष्मीपुर रामपुरवा, संतपुर सोहरिया समेत अन्य पंचायत में विकास मित्र, कार्यपालक सहायक, टोला सेवक के द्वारा वैसे लोगों को आवेदन हेतु जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर की विकास मित्र सरिता कुमारी ने बताया कि विभागीय आदेश के आलोक में नेपाली मूल की वैसी महिला जिनकी शादी भारतीय नागरिक के साथ हुई है। उनको भारतीय नागरिकता उपलब्ध कराने के लिए वैध दस्तावेज के साथ आवेदन हेतु जानकारी दी जा रही है।