14 अप्रैल तक विवाह समेत सभी मांगलिक कार्यों पर विराम, सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से खरमास शुरू
Kharmaas 2026: 14 अप्रैल तक विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग गई है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस अवधि में सूर्य का प्रभाव ...और पढ़ें

Auspicious Work Muhurat: मांगलिक कार्यों पर लगभग एक महीने तक विराम। यह तस्वीर एआई की मदद से तैयार की गई है।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Auspicious Work Muhurat: सूर्य के मीन राशि में प्रवेश के साथ ही शनिवार की मध्यरात्रि के बाद खरमास की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण, मुंडन और यज्ञोपवीत जैसे मांगलिक कार्यों पर लगभग एक महीने तक विराम लग गया है। यह अवधि 14 अप्रैल तक जारी रहेगी।
मीन संक्रांति की शुरुआत
ज्योतिषाचार्य पंडित अंकित शास्त्री ने बताया कि 14 मार्च की रात एक बजकर चार मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ मीन संक्रांति और खरमास का आरंभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में किसी भी प्रकार के शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।
14 अप्रैल के बाद शुभ कार्य
उन्होंने बताया कि खरमास की समाप्ति 14 अप्रैल की सुबह नौ बजकर 33 मिनट पर होगी, जब सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों के लिए फिर से शुभ मुहूर्त प्रारंभ हो जाएंगे।
सूर्य का प्रभाव अपेक्षाकृत मंद
धार्मिक परंपराओं के अनुसार जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं तो उस समय को खरमास कहा जाता है। इस अवधि में सूर्य का प्रभाव अपेक्षाकृत मंद माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह जैसे मांगलिक कार्यों के लिए सूर्य, गुरु और शुक्र ग्रहों का शुभ स्थिति में होना आवश्यक माना जाता है।
खबरें और भी
यदि इन ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं होती है तो शुभ मुहूर्त नहीं बन पाता। यही कारण है कि खरमास के दौरान विवाह, गृहप्रवेश, नामकरण, मुंडन और उपनयन जैसे संस्कारों को करने से परहेज किया जाता है। इसलिए लोग इस अवधि के समाप्त होने के बाद ही शुभ कार्य करने की प्रतीक्षा करते हैं।