विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bettiah Raj: अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमकेगा बेतिया राज, 22000 एकड़ जमीन को लेकर KK Pathak ने बताया प्लान

Published: Tue, 11 Mar 2025 04:29 PM (IST)

बिहार और उत्तर प्रदेश में फैले बेतिया राज की 22 हजार एकड़ खाली पड़ी भूमि अब बेकार नहीं रहेगी। इस ...और पढ़ें

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते राजस्व पर्षद के अध्यक्ष केके पाठक। जागरण
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते राजस्व पर्षद के अध्यक्ष केके पाठक। जागरण

HighLights

  1. राजस्व पर्षद के अध्यक्ष ने राज भवन और खाली पड़ी भूमि का किया निरीक्षण
  2. बेतिया राज के जर्जर हो चुके ऐतिहासिक भवनों का होगा जीर्णोद्धार
  3. बिहार और यूपी में बेतिया राज की 22 हजार एकड़ भूमि का होगा व्यावसायिक उपयोग

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के अन्य राज्यों में बेतिया राज की खाली पड़ी करीब 22 हजार एकड़ भूमि का व्यावसायिक उपयोग होगा। मेडिकल, शिक्षा समेत भारत सरकार एवं बिहार सरकार की अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए इस भूमि का उपयोग किया जाएगा, ताकि बेतिया राज की अंतरराष्ट्रीय फलक पर पहचान बने एवं यहां की आर्थिकी बदले।

मंगलवार को बेतिया राज का निरीक्षण करने के बाद बिहार सरकार के राजस्व पर्षद के अध्यक्ष केके पाठक (KK Pathak) ने कहा कि बेतिया राज की बिहार के छह जिले एवं उत्तर प्रदेश के आठ जिलों में करीब 22 हजार एकड़ भूमि है। 100 एवं 50 एकड़ के बड़े प्लॉट भी हैं।

केके पाठक ने कहा कि भारत सरकार की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ अर्बन अफेयर (एनआईयूए) और पर्यटन विभाग की टीम के साथ इनका जायजा लिया जा रहा है, ताकि इन जमीनों का उपयोग किया जा सके। इससे बेतिया समेत बिहार का विकास हो। शिक्षा, चिकित्सा, व्यावसायिक समेत बिहार एवं भारत सरकार की बड़ी-बड़ी परियोजनाओं को यहां स्थापित कराने की योजना पर काम हो रहा है।

पटना और दिल्ली में होगी अहम बैठक

सरकार की कई ऐसी परियोजनाएं हैं, जो भूमि के आभाव में लंबित पड़ी हैं, उन्हें बेतिया राज की खाली पड़ी जमीन पर स्थापित कराया जाएगा। इसके लिए पटना एवं दिल्ली में सभी विभागों के सचिव स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें भूमि के आभाव में लंबित परियोजनाओं को बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज समेत अन्य जिलों में बेतिया राज की खाली पड़ी भूमि पर लगाने का प्रस्ताव दिया जाएगा।

इसी प्रकार दिल्ली में एक सेमिनार आयोजित कर देश और विदेश के उद्यमियों को बेतिया में आने के लिए निमंत्रित किया जाएगा। इससे यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, बेतिया का विकास होगा और यहां की आर्थिकी बदलेगी।

बेतिया राज के भवनों का होगा जीर्णोद्धार

करीब दो घंटे तक राजस्व पर्षद के अध्यक्ष ने बेतिया राज भवन का निरीक्षण किया। रानी निवास, राज कहचरी, शीश महल, फांसी घर, राज कैंपस का कुंआ, जवाहरातखाना, राज परिसर का मंदिर, रानी आरामगाह आदि का निरीक्षण किया।

बेतिया राज के भवनों पर बनी कलाकृति से प्रभावित होकर उन्होंने एनआईयूए की टीम को इन भवनों का मूल रुप में सौंदर्यीकरण का प्रोजेक्ट तैयार करने का निर्देश दिया। बेतिया राज को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग की टीम को भी निर्देश दिया।

ये भी पढ़ें- KK Pathak: आ गया केके पाठक का नया फरमान, DM-SSP के सामने अफसरों को कह दी यह बात

ये भी पढ़ें- KK Pathak: फिर सुनाई दी केके पाठक की आहट, अधिकारियों में मची खलबली; अगले 72 घंटे बहुत ज्यादा अहम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।