Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar Land Survey: मधुबनी होगा जिले का पहला सर्वे अंचल; जल्द शुरू होगा भौतिक सीमांकन कार्य

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 02:29 PM (IST)

    मधुबनी अंचल जिले का पहला पूर्ण सर्वे अंचल बनने की ओर अग्रसर है। 2024 में शुरू हुए भूमि सर्वे का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है, जिसमें ग्रामसभा ...और पढ़ें

    मधुबनी होगा जिले का पहला सर्वे अंचल; जल्द शुरू होगा भौतिक सीमांकन कार्य

    मधुबनी होगा जिले का पहला सर्वे अंचल; जल्द शुरू होगा भौतिक सीमांकन कार्य

    संवाद सूत्र, बगहा। वर्ष 2024 में विशेष अभियान के तहत भूमि सर्वे कार्य की शुरुआत की गई थी। इसे लेकर अंचल स्तर पर अलग से सर्वे टीम का गठन किया गया, जिसमें अमीन, बंदोबस्त पदाधिकारी, लेखापाल सहित अन्य कर्मियों की नियुक्ति की गई। विशेष सर्वे सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी सोशिकानंद कुमार ने बताया कि सर्वे कार्य का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है।

    इस चरण में ग्रामसभा का आयोजन कर भूस्वामियों से स्वघोषणा पत्र लिया गया था। उन्होंने बताया कि ग्रामसभा के बाद अनुवादकों के माध्यम से पुराने खतियान और भूमि से जुड़े दस्तावेजों का अनुवाद कराया गया। भूस्वामियों द्वारा जमा किए गए सभी कागजातों का सत्यापन कर उनका अनुवाद कार्य अब अंतिम चरण में है।

    साथ ही, समस्त अभिलेखों का संधारण कर उन्हें वेबसाइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।

    सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि दस्तावेजी कार्य पूर्ण होने के बाद भौतिक रूप से भूमि की मुस्तकील करते हुए सीमाना एवं त्रिसीमाना कार्य शुरू किया जाएगा। वर्तमान में अंचल में 20 अमीन प्रतिनियुक्त किए गए हैं, जो सीमांकन और पैमाइश का कार्य कर रहे हैं।

    इसके अतिरिक्त, बगहा दो से चार अमीनों को मधुबनी अंचल में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है, ताकि सर्वे कार्य में तेजी लाई जा सके।

    उन्होंने आगे बताया कि अंचल में लंबित सभी कार्यों के निष्पादन के बाद नगर क्षेत्र का सर्वे कार्य भी शुरू होने की संभावना है। जिला प्रशासन मधुबनी अंचल को जिले का पहला पूर्ण सर्वे अंचल घोषित करने की दिशा में बड़े पैमाने पर कार्य कर रहा है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो आगामी एक से दो माह में सीमाना कार्य प्रारंभ हो जाएगा। इसके पूरा होने के बाद भूमि विवादों में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है, जिससे आम जनता को राहत मिलेगी।

    खबरें और भी

    सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी ने बताया कि जहां दो गांवों की सीमा आपस में मिलती है, उसे सीमाना कहा जाता है। वहीं त्रिसीमाना इससे अधिक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें उस स्थल को चिह्नित किया जाता है जहां तीन गांवों की सीमा एक साथ मिलती या प्रारंभ होती है। अंचल स्तर पर गांव-गांव और गली-गली का सीमांकन पूरा होने के बाद ही त्रिसीमाना कार्य शुरू किया जाएगा।