Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Manish Kashyap: आज यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर पहुंचेंगे मनोज तिवारी, सियासी अटकलें तेज, क्या भाजपा से लड़ेंगे चुनाव?

    By Jagran News Edited By: Sanjeev Kumar
    Updated: Thu, 04 Jan 2024 02:44 PM (GMT+05:30)

    Manisha Kashyap Manoj Tiwari मनीष कश्यप की भाजपा से नजदीकी ने बिहार में सियासी अटकलें तेज कर दी है। पहले पीएम मोदी की तारीफ फिर मनोज तिवारी के आवास पर ...और पढ़ें

    मनोज तिवारी और मनीष कश्यप की मुलाकात (फाइल फोटो)
    मनोज तिवारी और मनीष कश्यप की मुलाकात (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पटना से सड़क मार्ग से मनीष कश्यप के गांव पहुंचेंगे मनोज तिवारी
    2. मनीष कश्यप के घर एक घंटा के लिए रुकेंगे मनोज तिवारी

    डिजिटल डेस्क, बेतिया। Bihar News: तमिलनाडु में फेक वीडियो फैलाने के मामले में 9 महीने बाद जमानत पर बाहर निकले जाने माने यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) पूरी तरह से सियासी रंग में दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज दोपहर तक भाजपा सांसद मनोज तिवारी उनके घर पहुंचने वाले हैं।

    इस खबर के आते ही अब सियासी अटकलें तेज हो गई हैं। उनके भाजपा से चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। हालांकि, अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    पटना से सड़क मार्ग से दोपहर बाद आने की है संभावना

    मनोज तिवारी पटना से सड़क मार्ग से दोपहर बाद बेतिया के मझौलिया प्रखंड के महनवा गांव में मनीष कश्यप (Manish Kashyap) के परिजन से मिलेंगे। मनोज तिवारी के आगमन से मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी के भाजपा में शामिल होने का कयास लगाए जा रहे हैं।

    मनोज तिवारी एक घंटे के लिए मनीष कश्यप के घर रुकेंगे

    मनोज तिवारी एक घंटे के लिए मनीष कश्यप के घर रुकेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले मनीष कश्यप ने मनोज तिवारी के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। वहां उन्होंने भावुक होते हुए मनोज तिवारी से अपनी आपबीती सुनाई थी।

    यह भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: पटना समेत 19 शहरों में बारिश की चेतावनी, इन जिलों में 10 डिग्री से नीचे रहा तापमान, पढ़ें मौसम का ताजा हाल

    Bihar News: ब्रह्मेश्वर मुखिया हत्याकांड में CBI ने नहीं पेश की डायरी, अब अगली सुनवाई एक फरवरी को

    खबरें और भी