विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण में मुर्गा कारोबारी की मौत ने लिया नया मोड़, गोली मारकर हत्या की आशंका

Published: Sat, 31 Oct 2026 12:46 PM (GMT+05:30)

पश्चिमी चंपारण के मटियरिया थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से मुर्गा कारोबारी इम्तियाज अंसारी की मौत हो गई। ...और पढ़ें

मृतक के दरवाजे पर शोकाकुल लोगों की भीड़। सौ. ग्रामीण

मृतक के दरवाजे पर शोकाकुल लोगों की भीड़। सौ. ग्रामीण

HighLights

  1. अज्ञात वाहन की ठोकर से मुर्गा कारोबारी की मौत।

  2. मृतक इम्तियाज अंसारी की तीन बेटियां हुईं अनाथ।

  3. पुलिस जांच में जुटी, परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार किया।

संवाद सूत्र, जागरण, गौनाहा (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Road Accident: मटियरिया थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नहर रोड पर भोड़हा नदी के पास मुर्गा कारोबारी इम्तियाज अंसारी (35) की मौत का मामला नया मोड़ ले लिया है।

पहले स्वजनों ने इसे अज्ञात वाहन की ठोकर से हुई सड़क दुर्घटना मानकर शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। अब स्वजनों ने मृतक के सिर में गहरा जख्म देखकर गोली मारकर हत्या की आशंका जताई है।

जनाजे के समय दिखा जख्म

हौदा डुमरा निवासी हजरत अंसारी के पुत्र इम्तियाज को स्वजन अंतिम संस्कार के लिए कब्रिस्तान ले गए थे। वहां जनाजे की नमाज के दौरान शव को ध्यान से देखने पर उसके सिर में गहरा जख्म दिखाई दिया। इसके बाद स्वजनों ने किसी व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने भेजा पोस्टमार्टम

सूचना मिलने पर मटियरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि इम्तियाज घर पर खाना खाने के बाद मुर्गा लाने के लिए बाइक से मेघौली चौक निकला था। इसी दौरान त्रिवेणी नहर रोड पर वह संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाया गया था।

पिता को साजिश की आशंका 

मृतक के पिता हजरत अंसारी ने आशंका जताई कि उनके बेटे की किसी साजिश के तहत हत्या तो नहीं कर दी गई। उन्होंने बताया कि पहले शव को ठीक से नहीं देखा गया था, लेकिन बाद में कान के पास गहरा जख्म दिखाई देने पर गोली लगने की आशंका हुई। इसके बाद स्वजनों ने दोबारा पुलिस को सूचना दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

मटियरिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पहले स्वजन पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिए थे, लेकिन बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संदिग्ध मामले की जांच जारी

थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इम्तियाज की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और मौत से जुड़े सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें- लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, एनएच-80 पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।