Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rahul Gandhi: 'राहुल गांधी को सेंस नहीं, वो हिंदुओं को...'; ये क्या बोल गए केंद्रीय राज्यमंत्री; सियासी पारा हाई!

    Updated: Tue, 09 Jul 2024 09:27 AM (IST)

    केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नासमझ बताया है। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को कोई सेंस नहीं है और वह वोट बैंक ...और पढ़ें

    केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। (फोटो- ANI)
    केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। (फोटो- ANI)

    HighLights

    1. केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधा।
    2. सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि राहुल गांधी को समझ नहीं है।
    3. सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि राहुल गांधी हिंदुओं को आतंकवादी कहते हैं।

    जागरण टीम, नरकटियागंज/पटना। केंद्रीय कोयला व खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सोमवार को कहा कि विपक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है। राहुल गांधी के पास कोई सेंस (समझा) नहीं है। वे हिंदू को आतंकवादी कहते हैं। केवल वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति से जनता क्या उम्मीद कर सकती है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से एक होटल में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान केंद्रीय मंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। कहा कि बिहार में अलकतरा और चारा चोरी करने वालों को जनता कभी भुला नहीं सकती। एनडीए पूरी मजबूती के साथ खड़ा है और 2025 में परचम लहराएगा। डबल इंजन की सरकार होगी और विकास की धारा बहेगी।

    इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सोनी ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। कार्यक्रम के दौरान केक पर मंत्री के राजनीतिक सफर को दर्शाया गया था।

    इससे पूर्व शहर में कई जगहों पर उनका भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने नगर के देवी मंदिर में अपनी मां स्व. पशुपति देवी के नाम एक पौधा लगाकर जन जीवन हरियाली का संदेश दिया।

    'विपक्ष के नेता राजनीतिक बयानबाजी के बदले...'

    भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने विपक्ष को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि यह सरकार आज गिर जाएगी, कल उनकी बन जाएगी, इस तरह की टिप्पणी के बदले विपक्ष जनता के हितों को ध्यान में रखे। विपक्ष के नेता अगर पॉलिटिक्स फॉर परफार्मेंस की नीति के तहत काम करें तो यह बिहार और बिहारवासियों के लिए अच्छा रहेगा।

    उन्होंने कहा कि आज पुल गिरने पर जिस तरह की राजनीतिक बयानबाजी की जा रही है, वह उचित नहीं है। सवाल यह नही है कि किसके कार्यकाल में पुल का टेंडर हुआ था या किसके कार्यकाल में पुल निर्माण हुआ था। सवाल यह जरूरी है कि पुल गिरने के लिए दोषी कौन है?

    खबरें और भी

    ड्रोन तकनीक से महिलाओं को सशक्त बना रही मोदी सरकार : अरविंद

    भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार नमो ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से कृषि क्षेत्र में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कटिबद्ध हैं। ड्रोन उद्योग की तकनीकी प्रगति से मौसम की अनियमितता से निपटने में मदद मिलेगी और किसानों को उच्च गुणवत्ता और अधिक मात्रा में उपज प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

    ये भी पढ़ें- Bima Bharti: 'मैं उनका एहसास नहीं भूलूंगी...', पप्पू यादव के समर्थन देने पर भावुक हुईं बीमा भारती

    ये भी पढ़ें- Tejashwi Yadav: 'राजद के लोग यह जान लें...', JDU ने तेजस्वी यादव को दे दिया साफ संदेश; नए बयान से मची हलचल