विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण: जूता खरीदने को लेकर पिता से हुआ था विवाद, 7 दिन बाद गन्ने के खेत में मिला शव

Published: Wed, 21 Oct 2026 03:28 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2026 06:11 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के रामनगर में 12 अक्टूबर से लापता 13 वर्षीय छात्र शिब्बू खान का नर कंकाल सोमवार को गन्ने के खेत से बरामद हुआ।

छात्र का गन्ने के खेत से मिला कंकाल

छात्र का गन्ने के खेत से मिला कंकाल

HighLights

  1. 12 अक्टूबर से लापता छात्र शिब्बू का कंकाल मिला।

  2. गन्ने के खेत में मिला, कपड़ों से हुई पहचान।

  3. पुलिस कार्रवाई में देरी पर परिजनों ने किया प्रदर्शन।

संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिमी चंपारण)। पश्चिमी चंपारण के रामनगर में 12 12 अक्टूबर को गायब किशोर शिब्बू खान (13 वर्षीय) का नर कंकाल बीते सोमवार को दोन नहर के पास गन्ने के खेत से बरामद किया गया थी। घटनास्थल पर मिले कपड़े और चप्पल के आधार पर स्वजन ने कंकाल की पहचान की। 

वहीं 13 साल को किशोर का कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। जांच में ये बात सामने आई कि घटना के दिन जूता खरीदने को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई थी।

शव को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया

पुलिस को आशंका है कि गन्ने के खेत में पड़े रहने के दौरान शव को जानवरों ने नुकसान पहुंचाया होगा, जिसके कारण वह नरकंकाल में तब्दील हो गया। जांच के दौरान राजू अंसारी का नाम सामने आया है, जो कथित तौर पर तांत्रिक है। 

तंत्र-मंत्र के चक्कर में हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्वजन और ग्रामीण भी कुछ बोलने से परहेज कर रहे हैं। मृतक छात्र शिब्बू खान के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 

बता दें कि 12 अक्टूबर को दोपहर में शिब्बू खान किताब अपने स्कूल में छोड़कर ही गायब हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो स्वजन ने उसी दिन थाने में आवेदन दिया था। जिसके बाद बीते सोमवार को शिब्बू खान को शव गन्ने के खेत में मिला था।

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण के स्कूल में किताबें छोड़कर लापता हुआ मासूम, सात दिन बाद गन्ने के खेत में मिला शव

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में दुर्गा मंदिर के पास आमने-सामने टकराईं दो बाइकें, दो युवकों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।