Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    NDA में शामिल होंगे मुकेश सहनी? नए बयान से सियासी पारा हाई, नीतीश कुमार का भी लिया नाम

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 07:41 PM (IST)

    विकासशील इंसान पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में मुकेश सहनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम एनडीए में शामिल नही ...और पढ़ें

    वीआईपी नेता मुकेश सहनी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फाइल फोटो
    वीआईपी नेता मुकेश सहनी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार। फाइल फोटो

    HighLights

    1. मुकेश सहनी ने कहा कि वीआइपी पार्टी धीरे-धीरे मजबूत हो रही है और विधानसभा चुनाव हमारे लिए अग्नि परीक्षा होगा।
    2. सहनी ने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी एनडीए के साथ नहीं है और आरक्षण को लेकर उनका संघर्ष जारी रहेगा।
    3. सहनी बोले, पार्टी का घोषणा पत्र मंगलवार को जारी होगा, जिसमें गरीबों के कल्याण पर जोर दिया जाएगा

    जागरण संवाददाता, बगहा। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) की दो दिवसीय राष्ट्रीय व प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को वाल्मीकिनगर स्थित कन्वेंशन सेंटर में शुरू हुई। पार्टी के संस्थापक और पूर्व मंत्री व अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित किया।

    कार्यक्रम में बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर, शहीद जुब्बा सहनी और फूलन देवी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

    पहले दिन बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के संस्थापक व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि हमारा संगठन धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और मजबूत हो रहा है। इस साल हम सभी के लिए 'अग्नि परीक्षा' है। इस साल आने वाला चुनाव हम सभी के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से 2025 की लड़ाई को लेकर सभी लोग इस बैठक में अपनी बात रखेंगे।

    'गलतियां हमसे भी हो सकती हैं...'

    उन्होंने कहा कि बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को पार्टी का घोषणा पत्र जारी होगा। सभी बातों पर चर्चा की जाएगी और फिर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गलतियां हमसे भी हो सकती हैं और आपसे भी, लेकिन उससे आगे बढ़कर हमें नए सिरे से संघर्ष करने के लिए विचार करना होगा और हमें लक्ष्य भी प्राप्त करना होगा।

    उन्होंने कहा कि सही अर्थों में हमारी पार्टी की नीति और प्राथमिकता गरीबों का कल्याण रही है। यह पार्टी गरीबों की आवाज बनने वाली पार्टी है। हमें बाबा साहेब के सपनों को पूरा करना है, जिसमें समाज के हाशिए पर खड़े लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। आज राजनीति में काफी बदलाव आया है, हमें भी अन्य दलों से मुकाबला करने के लिए वैसे ही बदलाव लाना होगा। बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति व बिहार के प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

    'आरक्षण को लेकर लड़ते रहेंगे लड़ाई'

    पत्रकारों से बातचीत में सहनी ने कहा कि इस बार मजबूती से लड़ाई लड़ रहे हैं। एनडीए के साथ नहीं हैं और कभी उनके साथ जाना भी नहीं है। अगर हम समर्थन नहीं देते तो 2020 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं बनते। उनकी मुख्य लड़ाई निषाद के आरक्षण की है। जिस पर मोदी सरकार ने चर्चा नहीं की।

    खबरें और भी

    सहनी ने कहा, 2024 में संकल्प लिया था कि आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं। उस संकल्प के साथ चल रहे हैं। इस बार मजबूती के साथ महागठबंधन के साथ चुनाव लड़ेंगे और सरकार बनाएंगे।

    कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

    बैठक में उत्तर प्रदेश, झारखंड व बिहार के सभी जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी आए थे। मंच पर बैठे प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर व अन्य जिलों से आई महिलाओं व अन्य लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

    ये भी पढ़ें- Bihar: नीतीश कुमार को लगा झटका, JDU की टॉप लीडरशिप में आया 'क्रैक'; 3 दिग्गजों ने छोड़ी पार्टी

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: 'अंगूठा छाप हैं?', बिहार में 'आरक्षण' पर घमासान; तेजस्वी पर खूब बरसे JDU नेता