Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार कैबिनेट विस्तार: रामनगर से पहली बार विधायक बने नंदकिशोर को मंत्रिमंडल में मिली जगह

    By Amit Kumar Shukla Edited By: Ajit kumar
    Updated: Thu, 07 May 2026 01:18 PM (IST)

    Bihar Cabinet Expansion: रामनगर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने नंदकिशोर राम को बिहार मंत्रिमंडल में जगह मिली है। उनके मंत्री बनने से बगहा अनु ...और पढ़ें

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    यह तस्वीर जागरण आर्काइव से ली गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bihar Govt Swearing-in Ceremony: रामनगर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार भाजपा विधायक बने नंदकिशोर राम को बिहार मंत्रिमंडल में स्थान मिलने के बाद बगहा अनुमंडल क्षेत्र में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा है।

    नंदकिशोर राम ने वर्ष 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा था। चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद अब उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी भी मिल गई है।

    साधारण परिवार से निकलकर पहुंचे मंत्री पद तक

    नंदकिशोर राम पश्चिम चंपारण जिले के बगहा अनुमंडल अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के कोल्हुआ गांव के निवासी हैं। उनका संबंध एक साधारण परिवार से रहा है।

    उन्होंने वर्ष 1986 में रामनगर स्थित पीएम श्री राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हरिनगर से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी। इसके बाद वर्ष 1992 में राजनीतिक विज्ञान विषय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की।

    राजनीति में कई उतार चढ़ाव देखे

    स्नातक के बाद उन्होंने राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की। शुरुआती दौर में वह भाजपा से जुड़े रहे, लेकिन वर्ष 1998 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा। हालांकि उस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

    इसके बाद उन्होंने बसपा छोड़कर जनता दल यूनाइटेड का दामन थाम लिया और लंबे समय तक पार्टी में विभिन्न पदों पर सक्रिय रहे।

    2022 में फिर भाजपा में हुई वापसी

    वर्ष 2022 में नंदकिशोर राम ने दोबारा भाजपा ज्वाइन की। पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए 2025 के विधानसभा चुनाव में रामनगर सुरक्षित सीट से उम्मीदवार बनाया। उन्होंने चुनाव में अच्छे मतों से जीत हासिल की।

    वर्तमान में वह बगहा पुलिस जिला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

    पहली बार विधायक और सीधे मंत्री बनने का मौका

    रामनगर विधानसभा सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। इस सीट से पहले भागीरथी देवी लगातार तीन बार विधायक रह चुकी थीं, लेकिन उन्हें कभी मंत्री बनने का अवसर नहीं मिला।

    खबरें और भी

    इस बार भाजपा ने टिकट बदलते हुए नंदकिशोर राम को उम्मीदवार बनाया था। पहली बार विधायक बनने के साथ ही उन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई, जिससे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है।

    कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल

    गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह के बाद रामनगर और बगहा अनुमंडल क्षेत्र में भाजपा समर्थकों ने खुशी जताई। कई जगहों पर मिठाइयां बांटी गईं और समर्थकों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।