रैयतों के लिए खुशखबरी, नरकटियागंज में 13 राजस्वकर्मियों के पदस्थापन के बाद म्यूटेशन व परिमार्जन में आएगी तेजी
Bihar Revenue Karamchari Posting List: नरकटियागंज अंचल कार्यालय में 13 नए राजस्व कर्मचारियों की नियुक्ति से जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिली है। इससे दा ...और पढ़ें

परिमार्जन और भूमि मापी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है। फाइल फोटो
HighLights
नरकटियागंज अंचल में 13 नए राजस्व कर्मियों की नियुक्ति।
दाखिल-खारिज, परिमार्जन और भूमि मापी कार्यों में तेजी आएगी।
जमीन मालिकों को कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Circle Land Mutation News: जिले के नरकटियागंज अंचल कार्यालय में लंबे समय से लंबित पड़े राजस्व और भूमि संबंधी कार्यों से अब जमीन मालिकों को बड़ी राहत मिलने वाली है।
जिला पदाधिकारी के एक विशेष आदेश पत्र के तहत अंचल में 13 नए राजस्व कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। इस नए आदेश के जारी होने के बाद से क्षेत्र के लोगों में म्यूटेशन, परिमार्जन और भूमि मापी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जगी है।
जिलाधिकारी के आदेश पर तैनाती
अंचलाधिकारी (सीओ) शमन प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएम के निर्देशानुसार 13 नए राजस्व कर्मियों को यहां नियुक्त किया गया है।
नए पदस्थापित कर्मचारियों में अनीस कुमार सिंह, सागर कुमार मित्रा, लाला कुमार, सुमित कुमार, रवि कुमार पासवान, सूरज कुमार और मोहन यादव शामिल हैं। इनके अलावा मनीष कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, अखिलेश कुमार, अनिल पाल एवं नौशाद हाशमी ने भी योगदान दिया है।
पारदर्शी तरीके से हल्का आवंटन
सीओ शमन प्रकाश ने यह स्पष्ट किया है कि सभी नए कर्मचारियों के आधिकारिक योगदान के बाद ही हल्कों का आवंटन किया जाएगा।
उन्होंने आश्वासन दिया है कि कार्यक्षेत्र का यह बंटवारा पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न होगा। इससे किसी भी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही या पक्षपात की गुंजाइश नहीं रहेगी।
अंचल कार्यालय क चक्कर से मुक्ति
नए राजस्व कर्मचारियों के आ जाने से अब स्थानीय आम लोगों को अंचल कार्यालय के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दाखिल-खारिज, परिमार्जन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र सत्यापन, भूमि मापी और आपदा राहत से जुड़े कार्य अब समय पर पूरे होंगे। क्षेत्र के वासियों को अंचल की संपूर्ण कार्यप्रणाली में बड़े सुधार और गति आने की पूरी उम्मीद है।