नरकटियागंज में सम्राट अशोक भवन निर्माण ने पकड़ी गति, 2026 तक होगा तैयार
नरकटियागंज में बहुप्रतीक्षित सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह भवन 2026 तक बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे शहरवासियों को विवाह, सामाजि ...और पढ़ें

निर्माणाधीन अशोक भवन। (जागरण)
HighLights
नरकटियागंज में सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य तेज हुआ।
1.68 करोड़ की लागत से 2026 तक होगा तैयार।
सामाजिक, सांस्कृतिक आयोजनों हेतु आधुनिक सुविधाओं वाला भवन।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज। नगर में बहुप्रतीक्षित सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य अब गति पकड़ लिया है। इसी वर्ष के मध्य में यह चालू हो जाएगा। बीते अप्रैल में भूमि पूजन एवं शिलान्यास के साथ इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की गई थी। लेकिन आरंभ में कार्य काफी सुस्त रहा।
नगर परिषद प्रशासन के अनुसार यह भवन वर्ष 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे नगरवासियों को सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक आयोजनों के लिए एक स्थायी व सुविधाजनक स्थान उपलब्ध होगा।
यह भवन नगर के समग्र विकास की दिशा में एक अहम कदम है। भवन निर्माण का उद्देश्य शहरवासियों को विवाह, सामाजिक कार्यक्रमों और अन्य आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराना है, ताकि लोगों को आर्थिक बोझ न उठानी पड़े।
1.68 करोड़ की राशि से 18 माह में निर्माण का लक्ष्य
नगर विकास एवं आवास विभाग की ओर से सम्राट अशोक भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ 68 लाख 18 हजार 900 रुपये की स्वीकृति दी गई है। सभापति रीना देवी ने बताया कि नगरवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन निर्माण का लक्ष्य 18 माह में पूरा करने का रखा गया है। प्रस्तावित भवन 75 फीट लंबा और 60 फीट चौड़ा है।
इसके साथ ही वाहनों की समुचित पार्किंग व्यवस्था तथा पूरे परिसर के सौंदर्यीकरण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सभापति ने कहा कि निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाएगा।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित दो मंजिला भवन
सम्राट अशोक भवन दो मंजिला स्वरूप में तैयार हो रहा है। भवन के निचले हिस्से में विशाल सभागार, गैलरी, किचन, शौचालय एवं पार्किंग की सुविधा होगी, जबकि ऊपरी मंजिल पर अतिथियों के ठहरने के लिए सुसज्जित कमरे बनाए जा रहे। इसके अलावा 24 घंटे बिजली और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी योजना है।
खबरें और भी
नगर परिषद का मानना है कि सम्राट अशोक भवन के निर्माण से न केवल शहर की सामाजिक गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा, बल्कि बाहर से आने वाले अतिथियों और राहगीरों को भी एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुविधाजनक ठहराव स्थल मिलेगा।