नरकटियागंज में SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, नेपाल बॉर्डर के पास 75 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
नरकटियागंज में एसएसबी और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल सीमा के पास से 75.3 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। ...और पढ़ें

75 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
HighLights
संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी और बिहार पुलिस ने तस्कर पकड़ा।
पचरौता क्षेत्र में 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।
नेपाल से गांजा लाकर बेचने की फिराक में था तस्कर।
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। एसएसबी 44वीं वाहिनी और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पचरौता क्षेत्र से 75.3 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई सी समवाय पचरौता के कार्यक्षेत्र में तीन मोहानी ब्रिज के समीप, अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 2.7 किलोमीटर भारतीय सीमा के अंदर की गई।
एसएसबी के निरीक्षक (सामान्य) जयप्रकाश अपनी टीम के साथ नाका ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान नेपाल की ओर से सिर पर बोरी लेकर आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई।
75.3 किलोग्राम गांजा बरामद
बोरी से 75.3 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के खैरवा टोला निवासी रविन्द्र यादव के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि वह नेपाल से गांजा लाकर भारत में बेचने की फिराक में था।
कमांडेंट बलवंत सिंह नेगी ने बताया कि बरामद गांजा और गिरफ्तार तस्कर को अगली कार्रवाई के लिए भंगहा पुलिस को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण में पिता के लिए खाना लेकर निकला बेटा, ट्रक की टक्कर में पिता-बेटी की मौत