Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नरकटियागंज में छात्राओं को सशक्त बनाने पर जोर, महिला सुरक्षा और अधिकारों पर जागरूकता

    By Prabhat Mishra Edited By: Ajit kumar
    Updated: Sat, 25 Apr 2026 05:46 PM (IST)

    Women Empowerment Bihar: नरकटियागंज के लोटस पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ, जिसमें छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनि ...और पढ़ें

    कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ अतिथि। जागरण

    कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ अतिथि। जागरण

    जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj School Event: नरकटियागंज स्थित लोटस पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक बनाना था।

    छात्राओं को जागरूक बनने का संदेश

    कार्यक्रम में शिकारपुर थाने की महिला दारोगा एकता सागर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में लड़कियों का जागरूक और आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है।

    उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों की जानकारी होनी चाहिए और किसी भी विपरीत परिस्थिति में निडर होकर अपनी आवाज उठानी चाहिए।

    aa4dac73-9199-43fa-9eb7-01193f2171de

    सुरक्षा और साइबर अपराध 

    इस दौरान पुलिस अधिकारी संतोष कुमार, आकाश कुमार और नेहा कुमारी ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, आत्मरक्षा और कानूनी अधिकारों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

    टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित

    कार्यक्रम के दौरान सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं को मेडल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

    सम्मानित छात्रों में फैजल फिरदौस, सत्यम गुप्ता, दिशांत कुमार, आलिया खुर्शीद, चन्द्रेश्वर कुमार, शुभम कुमार, शुभेक्षा कुमारी, आरव शरण, विवेक कुमार पांडेय, तौसिफ आजम, अब्दूर रहमान, समीर गुप्ता, नाहिदा अंजुम, रितिक, राजकुमार, सदफ नाज, एकबाल राजा, रजब रजा, जत्तु नाज, अतुल कुमार, सलोनी कुमारी, दिपांजल गुप्ता, सत्यम कुमार और शिफा खातून शामिल रहे।

    विद्यालय प्रबंधन की भूमिका

    कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य आदित्य रतन ने की, जबकि संचालन शिक्षक सागर डे ने किया।

    विद्यालय के निदेशक आशीष रतन ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ समाज में महिला सशक्तिकरण को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

    सशक्त होगा समाज

    कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही लड़कियां आत्मनिर्भर बन सकती हैं और समाज में अपनी मजबूत पहचान स्थापित कर सकती हैं।