विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VTR : फ्रांस से आए पर्यटकों को भा रही वीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता, खूब ली सेल्फी, बोले- मौका मिला तो फिर आऊंगा

By Viveka NandEdited By: Yogesh Sahu
Published: Sat, 07 Jan 2023 07:26 PM (IST)

ठंड के मौसम में विदेशी पर्यटकों को वीटीआर के प्राकृतिक नजारे काफी लुभा रहे हैं। इन दिनों फ्रांस से यहां ...और पढ़ें

फ्रांस से आए पर्यटकों को भा रही वीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता, खूब ली सेल्फी, बोले- मौका मिला तो फिर आऊंगा
फ्रांस से आए पर्यटकों को भा रही वीटीआर की प्राकृतिक सुंदरता, खूब ली सेल्फी, बोले- मौका मिला तो फिर आऊंगा

वाल्मीकिनगर, संवाद सूत्र। वन्य प्राणियों का दीदार करने के लिए वीटीआर में इन दिनों पर्यटकों का हुजूम बढ़ता जा रहा है। ठंड के मौसम में वीटीआर की खूबसूरती अधिक पसंद की जा रही हैं। फ्रांस से आए पर्यटक जूलियन ने शनिवार को वीटीआर का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की नैसर्गिंग सुंदरता को करीब से देखा। वन्यजीवों का दीदार किया।

चार दिवसीय भ्रमण पर शुक्रवार को वीटीआर पहुंचे विदेशी पर्यटक को यहां का जंगल खूब भाया। इस पर्यटन सीजन में विदेशी टूरिस्ट के आमद से गाइडों में खुशी का माहौल है। गाइड मनीष सरकार के अनुसार विदेशी पर्यटक चार दिवसीय भ्रमण पर आए हैं।

जूलियन को यहां का जंगल बहुत पसंद आया। उन्होंने बताया कि वीटीआर की खूबसूरती अलग है। वन क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह के अनुसार विदेशी टूरिस्ट यहां वन्यजीवों का दीदार करके काफी खुश नजर आए। प्राकृतिक नजारे और वन्यजीवों का दीदार किया, जिससे वीटीआर को ब्रांडिग मिलेगी।

वीटीआर प्रशासन और विदेशी पर्यटकों के आने की आस संजोये है। वर्तमान सीजन में देश के कोने-कोने से सैलानी लगातार आ रहे हैं। टाइगर रिजर्व प्रशासन और, विदेशी पर्यटकों की संभावना जता रहा है। वीटीआर की समृद्ध जैव विविधता और यहां का प्राकृतिक सौंदर्य भारतीय और विदेशी सैलानियों को हमेशा आकर्षित करता है। यही कारण है कि साल दर साल पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

फ्रांसीसी सैलानी जूलियन ने बताया कि मैंने कई देशों का भ्रमण किया है। वीटीआर की सुंदरता अन्य टाइगर रिजर्व से अलग है। भारत आने से पूर्व मेरे मन में एक धारणा थी कि वीटीआर में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी नहीं होगी, लेकिन यहां आने के बाद मेरी ये धारणा गलत साबित हुई। वीटीआर बहुत खूबसूरत है। साफ-सफाई पर ध्यान दिया गया है। यहां का सेल्फी पाइंट बहुत अच्छा है। मौका मिला तो मैं फिर आऊंगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।