विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण के नौरंगिया में सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, पहचान में जुटी पुलिस

By Vinod Rao Edited By: Ajit kumar
Published: Sat, 08 Aug 2026 12:09 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के नौरंगिया में शुक्रवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ...और पढ़ें

आशंका है कि किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ होगा। फोटो: जागरण

आशंका है कि किसी बड़े वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ होगा। फोटो: जागरण

जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। नौरंगिया थाना क्षेत्र के दोन नहर कटहरवा घुटरी से करीब 200 मीटर आगे शुक्रवार रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई।

आशंका है कि किसी बड़े वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल से पुलिस को हीरो एचएफ डीलक्स बाइक मिली है। बाइक का नंबर यूपी 56 बीडी 8852 है और वह लावारिस हालत में मिली।

रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने बाइक मालिक की पहचान उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के हरखी गांव निवासी हीरा, पिता अनिल के रूप में की है।

पुलिस अब शव की पहचान कराने में जुटी है। घटना की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।