सद्भाव यात्रा पर बेतिया पहुंचे निशांत कुमार ने कहा, सबको साथ लेकर चलना ही मेरा संकल्प
Bihar Politics: निशांत कुमार ने चंपारण से अपनी सद्भाव यात्रा शुरू कर बेतिया पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। उन्होंने लोगों को साथ लेकर चलने और एकता ...और पढ़ें

कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते निशांत कुमार। फोटो: जागरण
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)।Nishant Kumar Yatra: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र Nishant Kumar ने अपनी सद्भाव यात्रा की शुरुआत चंपारण से करते हुए रविवार को बेतिया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया।
कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
मोतिहारी-बेतिया मार्ग पर उनका काफिला निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचा। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूलों की वर्षा और बैंड-बाजे के साथ अभिनंदन किया गया।
सबको साथ लेकर चलने का संदेश
निशांत कुमार ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य सभी को साथ लेकर चलना है। उन्होंने सद्भाव और एकता को अपनी यात्रा का मुख्य लक्ष्य बताया।

कई जगहों पर होगा स्वागत
पहले दिन के कार्यक्रम के तहत वे बेतिया से वाल्मीकिनगर के लिए रवाना हुए, जहां रास्ते में दर्जनों स्थानों पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।
जदयू नेता निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा के तहत वाल्मीकिनगर जाने के क्रम में बेतिया पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। शहर में उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम की शुरुआत हरिवाटिका चौक से हुई, जहां निशांत कुमार ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत स्टेशन चौक के समीप उनका स्वागत किया गया।
यहां पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. एन.एन. शाही और अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य नंदकिशोर चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ता दोपहर से ही अपने नेता के स्वागत के लिए जुटे रहे और शाम करीब छह बजे जैसे ही निशांत कुमार पहुंचे, नारों और पुष्पगुच्छ के साथ उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ उनका स्वागत करते हुए सद्भाव यात्रा को सफल बनाने का संकल्प भी दोहराया। मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें शंभू पांडेय, भागवत ठाकुर, अताउल्लाह खान, शिवरानी देवी, श्रीमान मिश्रा, अभय राय, अशोक ओझा, अरुण कुमार, राजेश्वर बैठा, रमेश गिरी, आर.के. तिवारी, नेहा नेशर सैफी समेत अन्य शामिल थे।
खबरें और भी
इसके अलावा, निशांत कुमार ने समता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल पूर्व सांसद महेंद्र बैठा के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ श्रवण कुमार, मंजीत सिंह और सांसद सुनील कुमार सहित कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।