Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सप्तक्रांति सुपरफास्ट के AC कोच में महिला इंजीनियर के साथ छेड़खानी, पेंट्रीकार मैनेजर पर FIR दर्ज

    Updated: Fri, 11 Apr 2025 07:56 PM (IST)

    सप्तक्रांति एक्सप्रेस में एक महिला अभियंता के साथ छेड़खानी के आरोप में पेंट्रीकार मैनेजर संतोष साह के खिलाफ नरकटियागंज रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की ...और पढ़ें

    सप्तक्रांति सुपरफास्ट के AC कोच में महिला इंजीनियर के साथ छेड़खानी
    सप्तक्रांति सुपरफास्ट के AC कोच में महिला इंजीनियर के साथ छेड़खानी

    HighLights

    1. सप्तक्रांति एक्सप्रेस में छेड़खानी का मामला
    2. पेंट्रीकार मैनेजर संतोष साह पर FIR दर्ज
    3. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

    संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। आनंद विहार से मुजफ्फरपुर जा रही सप्तक्रांति सुपरफास्ट (Sapt Kranti Superfast) के एसी कोच में निजी कंपनी की एक महिला अभियंता (इंजीनियर) से छेड़खानी के मामले में पेंट्रीकार मैनेजर संतोष साह के खिलाफ नरकटियागंज रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    पेंट्रीकार मैनेजर संतोष नरकटियागंज के शिवगंज मुहल्ले का निवासी है। रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विगत आठ अप्रैल को महिला इंजीनियर के साथ छेड़खानी की गई थी।

    मुजफ्फरपुर रेल थाने में दिया था आवेदन

    महिला इंजीनियर ने पेंट्रीकार मैनेजर के खिलाफ मुजफ्फरपुर रेल थाने में आवेदन दिया था। उसी आवेदन पर नरकटियागंज रेल थाना में एफआइआर दर्ज की गई है।

    पेंट्रीकार मैनेजर पहले भी हो चुका अरेस्ट

    रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि नरकटियागंज रेल पुलिस ने संतोष साह को वर्ष 2023 में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पेंट्रीकार बोगी में अवैध तरीके से यात्रियों को बैठाकर उगाही करने के आरोप में उसकी गिरफ्तारी हुई थी। संतोष के विरुद्ध पूर्व में दर्ज अन्य मामलों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।

    हरिनगर स्टेशन के आसपास की घटना

    उल्लेखनीय है कि महिला अभियंता के साथ यह घटना गोरखपुर- मुजफ्फरपुर रेलखंड में हरिनगर स्टेशन के आसपास की है। पीड़ित 25 वर्षीय महिला के अनुसार वह सुबह 6:10 बजे बगहा में ट्रेन के थ्री एसी इकोनामी कोच एम-2 में सवार हुई थी। उसे मुजफ्फरपुर जाना था।

    आधे घंटा बाद ट्रेन हरिनगर पहुंची तो पैंट्रीकार मैनेजर उसे अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। उसने हाथ पकड़ लिया। विरोध करने पर भी नहीं माना। महिला के चिल्लाने पर अन्य यात्री पहुंचे तो वह झगड़ने लगा। पीपरा स्टेशन पर पेंट्रीकार मैनेजर ट्रेन से उतकर फरार हो गया।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Rajgir Station: अब नए लुक में दिखेगा राजगीर स्टेशन, मिलेगी वर्ल्ड क्लास फैसिलिटी; 50 करोड़ होंगे खर्च

    ये भी पढ़ें- Jharkhand News: बिना लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर के 2 KM तक सरपट दौड़ी मालगाड़ी, स्टेशन पर मचा हड़कंप