Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में आम तोड़ते समय पेड़ से गिरे अधेड़, गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती

    By Vinod RaoEdited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 03 Jul 2026 12:15 PM (GMT+05:30)

    बगहा के मंगलपुर गांव में आम तोड़ते समय 55 वर्षीय अवधेश पाण्डेय पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती क ...और पढ़ें

    गंभीर रूप से घायल का अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज। फोटो: जागरण

    गंभीर रूप से घायल का अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज। फोटो: जागरण

    जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Bagaha News: पटखौली थाना क्षेत्र के मंगलपुर गांव में शुक्रवार को आम तोड़ने के दौरान एक अधेड़ पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद स्वजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति पर निगरानी शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, मंगलपुर निवासी 55 वर्षीय अवधेश पाण्डेय अपने घर परिसर में लगे आम के पेड़ पर चढ़कर बच्चों के लिए आम तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

    घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने प्राथमिक उपचार किया और अंदरूनी चोटों की स्थिति स्पष्ट करने के लिए एक्स-रे कराने की सलाह दी।

    अस्पताल सूत्रों के अनुसार, घायल का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की लगातार निगरानी रखी जा रही है। एक्स-रे रिपोर्ट आने के बाद आगे की चिकित्सा प्रक्रिया तय की जाएगी।