विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Crime News: पश्चिम चंपारण में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा का हाथ टूटा; महिला सिपाही जख्मी

By Jagran NewsEdited By: Rajat Mourya
Published: Mon, 11 Dec 2023 07:32 PM (IST)

Bihar News पश्चिम चंपारण के बगहा में बाइक चोरी की सूचना पर घर की तलाशी लेने गई पुलिस टीम पर ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा का हाथ टूटा; महिला सिपाही जख्मी
पश्चिम चंपारण में पुलिस टीम पर हमला, दारोगा का हाथ टूटा; महिला सिपाही जख्मी

HighLights

  1. लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड गांव की घटना
  2. चोरी की बाइक और आरोपित की तलाश में पहुंची थी पुलिस
  3. नशे में था आरोपित, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

संवाद सहयोगी, बगहा (प. चंपारण)। लौकरिया थाना क्षेत्र के हरनाटांड गांव में बाइक चोरी की सूचना पर घर की तलाशी लेने गई पुलिस टीम पर आरोपित ने हमला कर दिया। इसमें दारोगा रामानंद साह का हाथ टूट गया। वहीं, एक महिला सिपाही घायल हो गई। दोनों का हरनाटाड़ प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया।

पुलिस ने मौके से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में शराब पीने की भी पुष्टि हुई। प्रभारी थानाध्यक्ष रामानंद साह ने बताया कि आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

क्या है पूरा मामला?

बताया गया कि रविवार की रात थाना क्षेत्र के बकुली निवासी संदीप कुमार ने पुलिस को सूचना दी कि हरनाटांड निवासी मोतीलाल उसकी बाइक चोरी कर अपने घर ले गया है। इसके बाद दारोगा रामानंद साह महिला सिपाही के साथ हरनाटांड पहुंचे। मोतीलाल के घर की तलाशी लेने की बात कही।

पुलिस पर हमला, दारोगा का हाथ टूटा

हालांकि, आरोपित शराब के नशे में पुलिस को घर में जाने से रोकने लगा। पुलिस टीम जब अंदर जाने लगी तो धारदार हथियार व बांस से महिला सिपाही पर हमला कर दिया। यह देख दारोगा बचाने गए तो हाथ पर बांस लग गया। इसमें दाहिना हाथ टूट गया। महिला जवान को भी हल्की चोट आई।

इसके बाद वहां मौजूद अन्य जवानों ने आरोपित को पकड़ा और घर की तलाशी ली। इस क्रम में चोरी गई बाइक मिली। तब मोतीलाल को गिरफ्तार कर गिरफ्तार कर लिया गया। मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें- गोपालगंज में चार साल की मासूम से दुष्‍कर्म, 12 साल के बच्‍चे पर लगा आराेप; बच्‍ची के चीखने-चिल्‍लाने पर भागा

ये भी पढ़ें- सारण में 300 महिलाओं को लगी लाखों रुपये की चपत, कंपनी के ऑफिस पहुंची औरतें; मकान मालिक की बात सुनते ही...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।