विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंचायत चुनाव से पहले रामनगर में बदलेगा समीकरण, 18 की जगह 25 से 27 पंचायतों का प्रस्ताव

Published: Mon, 21 Sep 2026 05:43 PM (GMT+05:30)

West Champaran : रामनगर प्रखंड में पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन का कार्य जारी है, जिससे इस बार पंचायत चुनाव ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. रामनगर में पंचायतों का पुनर्गठन और परिसीमन जारी है।

  2. 18 से बढ़कर 25-27 पंचायतें होने की संभावना है।

  3. मैपिंग कार्य पूरा, प्रस्ताव विभाग को भेजा गया है।

संवाद सूत्र, रामनगर (पश्चिम चंपारण)। पंचायतों के पुनर्गठन व परिसीमन सरकारी निर्देश पर चल रहा है। जिससे इस बार पंचायत चुनाव होने की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। काम भी इस पर तेजी से चल रहा है।

रामनगर प्रखंड में भी पंचायतों के पुनर्गठन और परिसीमन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जिसको लेकर चर्चा भी खूब चल रही है। पंचायतों के स्वरूप भी इससे बदलेगा।

वहीं पंचायत में बढ़ोतरी के साथ आरक्षण रोस्टर में भी फेरबदल की उम्मीद जताई जा रही है। अंदाजा है कि प्रखंड में वर्तमान 18 पंचायतों के स्थान पर अब बढ़कर 25 से 27 पंचायत हो सकता है। जिसके गठन का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

विभागीय सूत्रों की माने तो पंचायतों के परिसीमन को लेकर मैपिंग का कार्य पूरा कर प्रस्ताव विभाग को भेज दिया गया है। विभागीय स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद नई पंचायतों के गठन की प्रक्रिया पर काम होगा।

इधर नए पंचायतों के गठन से जहां ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ेगा, वहीं पंचायत स्तर पर प्रशासनिक कार्यों के संचालन में भी बदलाव देखने को मिलेगा।

पंचायतों के परिसीमन के तहत आबादी, क्षेत्रफल, भौगोलिक स्थिति और प्रशासनिक सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंचायतों की सीमाओं का निर्धारण किया जाएगा।

एक पंचायत के कुछ क्षेत्रों को दूसरी पंचायत में शामिल किए जाने तथा नई पंचायतों के गठन के बाद पंचायतों की सीमाएं नए सिरे से निर्धारित होंगी। वहीं बदले परिवेश में अब पंचायत स्तर पर कई उम्मीदवार भी सामने आ रहे हैं।

हालांकि अभी इसमें देरी है। बीडीओ अजीत कुमार ने बताया कि मैपिंग का कार्य पूरा हो गया है। रिपोर्ट विभाग को भेजा गया है। आगे जैसा निर्देश मिलेगा। उसी के अनुरूप कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।