Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में मिला दुर्लभ सांप, दिन की बजाय रात में होता है एक्टिव; एक्सपर्ट बोले- पहली बार 1936 में दिखा था

    Updated: Wed, 09 Oct 2024 04:58 PM (IST)

    बिहार में एक दुर्लभ सांप मिला है जिसका नाम मूंगा लाल कुकरी सांप है। यह सांप विषहीन है और रात में सक्रिय रहता है। इसे पहली बार 1936 में दुधवा नेशनल पार ...और पढ़ें

    वीटीआर के गांव में मिला मूंगा लाल कुकरी सांप। जागरण
    वीटीआर के गांव में मिला मूंगा लाल कुकरी सांप। जागरण

    संवाद सहयोगी, बगहा। लगातार बारिश के बाद आवासीय इलाकों में विभिन्न प्रजातियों के सांप देखे जा रहे हैं। इनमें से कुछ सामान्य प्रजातियां हैं, लेकिन कुछ सांप इतने दुर्लभ हैं कि इन्हें देखना अपने आप में एक अनूठा अनुभव है। बुधवार की दोपहर एक ऐसे सांप मिला है, जो अत्यंत दुर्लभ है। यह सांप वाल्मीकि नगर के निवासी शंभू सिंह के घर से पकड़ा गया।

    इस सांप की पहचान कोरल रेड कुकरी स्नेक (हिंदी में मूंगा लाल कुकरी सांप) के रूप में हुई है। हालांकि, यह विषहीन है और रात्रिचर प्रजाति का होता है, जो दिन की बजाय रात में सक्रिय रहता है।

    भारत में दुर्लभ है ये सांप

    सांप को वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, देहरादून के फील्ड असिस्टेंट मुकेश कुमार ने पकड़ा। मुकेश कुमार के अनुसार, यह सांप भारत में अत्यंत दुर्लभ है और इसकी उपस्थिति वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसकी प्रजाति को संरक्षित श्रेणी में रखा गया है।

    1936 में पहली बार देखा गया

    विशेषज्ञों के अनुसार, इस सांप को पहली बार 1936 में दुधवा नेशनल पार्क में देखा गया था। इसका जूलॉजिकल नाम ओलिगोडोन खेरिएन्सिस है। इसके दांतों की विशेषता और नारंगी-लाल रंग के कारण इसे रेड कोरल कुकरी स्नेक कहा जाता है। हालांकि, यह सांप विषहीन है, फिर भी यह अपनी दुर्लभता के कारण शोध का विषय बना हुआ है।

    वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची चार के तहत सूचीबद्ध यह सांप अति दुर्लभ श्रेणी में आता है और इसे संरक्षित किया जाता है। इस सांप को बाद में जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। वाल्मीकिनगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ती दुर्लभ प्रजातियों की उपस्थिति से वन्यजीव प्रेमियों और विशेषज्ञों के बीच उत्साह का माहौल है।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Supaul News: पोषण माह के तहत स्कूलों में चलाया गया जागरुकता अभियान, छात्रों को मिलेगा फायदा

    ये भी पढ़ें- Vaishali News: वैशाली में 45 आरोपियों को क्यों किया गया गिरफ्तार, वजह आई सामने; SP ने लिया एक्शन