Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: 'महिलाओं के मंगलसूत्र को...', नीतीश कुमार की मंत्री का बड़ा दावा; सियासी हलचल तेज

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 04:17 PM (GMT+05:30)

    मंत्री रेणु देवी ने कहा कि आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है किसके पास कितना धन है किसके पास कितने मकान ...और पढ़ें

    'महिलाओं के मंगलसूत्र को...', नीतीश कुमार की मंत्री का बड़ा दावा; सियासी हलचल तेज
    'महिलाओं के मंगलसूत्र को...', नीतीश कुमार की मंत्री का बड़ा दावा; सियासी हलचल तेज

    जागरण संवाददाता, बेतिया। मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री रेणु देवी ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के विकास के लिए एजेंडा सेट किया है। देश विकास के मार्ग में गतिमान हुआ है, उसके बाद कांग्रेस लगातार पराजित हो रही है।

    रेणु देवी ने कहा कि अब कांग्रेस एक बार फिर तुष्टिकरण के आधार पर आगे बढ़ना चाहती है। बुधवार को सुप्रिया रोड़ स्थित भाजपा के चुनावी कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन की नजर अब आम लोगों की कमाई पर है।

    'आपकी संपत्ति पर...'

    उन्होंने कहा कि आपकी संपत्ति पर कांग्रेस अपना पंजा मारना चाहती है। किसके पास कितनी प्रॉपर्टी है, किसके पास कितना धन है, किसके पास कितने मकान हैं, कांग्रेस सरकार उसकी जांच कराएगी।

    'माताओं-बहनों का मंगलसूत्र सलामत नहीं रहेगा...'

    उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि हमारी माता-बहनों के पास सोना होता है। वह पवित्र माना जाता है। कानून भी उसकी सुरक्षा करता है। अब इनकी नजर इस पर भी है। माताओं-बहनों का मंगलसूत्र अब सलामत नहीं रहेगा।

    रेणु देवी ने कहा कि जनता के धन को लूटना, देश को लूटना ही कांग्रेस अपना जन्म सिद्ध अधिकार समझती है। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव,एनआरआई सेल के प्रदेश प्रभारी आनंद अवस्थी, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ें- Misa Bharti: 'NDA को चुन लो', तेजस्वी यादव के बयान पर मीसा भारती बोलीं- हम इसे जरूर चेक करेंगे...

    ये भी पढ़ें- Misa Bharti Name History: मीसा भारती का नाम 'मीसा' कैसे पड़ा? जेपी नड्डा बोले- जब Lalu Yadav जेल में थे...