Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: कुकर्म से दुष्कर्म का बदला, भांजी के शोषण का बदला लेने के लिए मामा ने पार की सारी हदें

    By Prabhat MishraEdited By: Prince Sharma
    Updated: Tue, 05 Sep 2023 05:18 AM (GMT+05:30)

    Bihar Crime सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह से किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहे आरोपित के साथ पीड़िता के मामा ने घर बुलाकर अप्राकृतिक यौन ...और पढ़ें

    Bihar Crime: कुकर्म से दुष्कर्म बदला, भांजी के शोषण का बदला लेने के लिए मामा ने पार की सारी हदें
    Bihar Crime: कुकर्म से दुष्कर्म बदला, भांजी के शोषण का बदला लेने के लिए मामा ने पार की सारी हदें

    HighLights

    1. किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित अप्राकृतिक यौनाचार पीड़ित समेत दो गिरफ्तार
    2. 27 अगस्त को किशोरी के घर आया था यौनाचार पीड़ित युवक

    पश्चिम चंपारण, संवाद सहयोगी। सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह से किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म कर रहे आरोपित के साथ पीड़िता के मामा ने घर बुलाकर अप्राकृतिक यौनाचार किया है।

    यह घटना बीते 27 अगस्त की है। दुष्कर्म करने की सजा के रुप में अप्राकृतिक यौनाचार कर युवक का वीडिया बनाया। अप्राकृतिक यौनाचार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। बीती रात अप्राकृतिक यौनाचार पीड़ित और दुष्कर्म पीड़िता के मामा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

    चौहट्टा गांव के युवक को गिरफ्तार किया गया

    दुष्कर्म पीड़िता का न्यायालय के समक्ष बयान कराने के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि यौनाचार पीड़ित और किशोरी की शिकायत पर अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में मानपुर थानाक्षेत्र के चौहट्टा गांव के युवक को गिरफ्तार किया गया है।

    अप्राकृतिक यौनाचार को दिया अंजाम

    जबकि सहोदरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म के आरोप में अप्राकृतिक यौनाचार पीड़ित युवक को गिरफ्तार किया गया है। यौनाचार पीड़ित का आरोप है कि धोखे से उसे बीते 27 अगस्त को किशोरी ने बुलाया। किशोरी के मामा ने उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया।

    जबकि किशोरी का आरोप वह ट्यूशन के लिए जाती थी। इसी दौरान तीन माह पहले आरोपित युवक ने उसके गर्दन पर चाकू रखकर दुष्कर्म किया। जान मारने की धमकी देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया है।

    खबरें और भी