विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में नदी पार कर आबादी वाले गांव में घुसा गैंडा, गन्ने के खेत में दिखने से गांव वालों में दहशत

Published: Mon, 19 Oct 2026 08:36 PM (IST)

पिपरासी प्रखंड के लक्षनही गांव में एक गैंडा गन्ने के खेत में देखा गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पिपरासी के लक्षनही गांव में गन्ने के खेत में दिखा गेंडा।

  2. गेंडा देखकर स्थानीय लोगों में दहशत, भारी भीड़ उमड़ी।

  3. वन विभाग की टीम मौके पर, गेंडे की खोजबीन जारी।

संवाद सूत्र, पिपरासी। पिपरासी प्रखंड व धनहा थाना क्षेत्र स्थित डुमरी भगड़वा पंचायत के लक्षनही गांव के समीप गन्ना की खेत में एक गैंडा चहलकदमी सोमवार को कर रहा है।

गैंडा को देखकर स्थानीय लोगों में दहशत है। यह गैंडा बीते सप्ताह पूर्व सेमरा लबेदहा पंचायत के ओझवलिया दियारा क्षेत्र में नजर आया था।

किसानों ने इसे देखकर सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचकर खानापूर्ति कर चले गए और गैंडा दियारा क्षेत्र से करीब 10 किलोमीटर दूर तय कर गंडक नदी पार करके पिपरासी प्रखंड के भगडवा पंचायत में पहुंच गया है।

genda news

स्थानीय मुखिया गुलाब चौहान पूर्व मुखिया जगदीश यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि पूर्व डीएसपी बबन प्रसाद यादव के गन्ना के खेत में गैंडा को ग्रामीणों ने देखा है और उसकी वीडियो भी बनाई गई है।

इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित भी हो रहा है। गैंडा को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है।

जांच में जुटी वन विभाग की टीम

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर गैंडे की खोजबीन शुरू कर दी है। बताते चलें कि करीब एक दशक पूर्व इसी तरह यह गैंडा दियारे से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद के कंठी छपरा गांव में प्रवेश कर गया था और वह गैंडा वापसी करते हुए पिपरासी दियारे में पहुंच गया था।

चार हाथी उसको रेस्क्यू करने के लिए लाए गए थे।‌ वन विभाग के आला अधिकारी पहुंचे। ड्रोन कैमरा के सहारे और टेकुनाजर गन से बेहोस कर दियारे में गैंडा के रेस्क्यू किया गया था। विभाग ट्रैक्टर ट्रॉली के सहारे अपने साथ मदनपुर जंगल ले गए।

मामले में बगहा वन क्षेत्र पदाधिकारी श्रीमाल मालाकार ने बताया कि सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक वन विभाग की टीम गैंडे की खोज में जुटी हुई थी।

यह भी पढ़ें- बिहार के वीटीआर में पर्यटकों को अब बाघ के साथ दिखेंगे 'आसमान के सफाईकर्मी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।