बिहार के बगहा में SSB जवान ने किया सुसाइड, फांसी के फंदे में लटका मिला जम्मू निवासी रवि का शव
बिहार के बगहा में 65वीं वाहिनी एसएसबी के जवान रवि कुमार (40) ने रविवार रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव लेकर पहुंचे एसएसबी जवान। फोटो जागरण
HighLights
बगहा में 65वीं वाहिनी एसएसबी जवान ने की आत्महत्या।
जवान रवि कुमार (40) जम्मू-कश्मीर के निवासी थे।
आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटे अधिकारी।
जागरण संवाददाता, बगहा। पश्चिमी चंपारण के बगहा में 65वीं वाहिनी एसएसबी में तैनात जवान रवि कुमार (40) ने रविवार की रात फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जवान जम्मू-कश्मीर के जगदंबे कंडोली निवासी कृष्णा लाल के पुत्र थे।
बताया जाता है कि रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे जवान को गले में रस्सी का फंदा लगा हुआ पाया गया। घटना के बाद साथी जवानों में अफरातफरी मच गई।
आनन-फानन में रवि कुमार को उपचार के लिए डॉ. राम प्रवेश भारती के पास ले जाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही संबंधित एसएसबी अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। अधिकारियों की ओर से घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
जवान ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस और एसएसबी अधिकारी मामले से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की जांच कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- भोजपुर के 1.43 लाख बाढ़ पीड़ितों को जल्द मिलेंगे 7 हजार रुपये, 15 सितंबर के बाद DBT से आएगी राशि; जुड़ेंगे और नाम
