यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
West Champaran News: डीजे जब्त करने करने गई पुलिस टीम पर पत्थरबाजी, दो पुलिस कर्मी चोटिल
पश्चिम चंपारण जिले में महाबीरी अखाड़े को लेकर डीजे बजाने की सूचना पर गई पुलिस टीम पर शुक्रवार की रात में ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जमकर पत्थरबाजी की। ...और पढ़ें

HighLights
- भगदड़ में बच्चे और महिलाएं भी घायल
- पुलिस ने जमकर लोगों पर भांजी लाठी
- ग्रामीणों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया
संवाद सूत्र, मझौलिया। पश्चिम चंपारण जिले के बहुअरवा गांव में शुक्रवार की रात पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।
इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष अमरकांत ने बताया कि डीजे जब्त करने गई पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा ईंट पत्थर से हमला किया, पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए करने के लाठी का प्रयोग किया।
इस मामले को लेकर स्थानीय मुखिया देवीलाल सहनी ने बताया कि डीजे जब्त करने आई पुलिस टीम ने लोगों के साथ मारपीट की, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने पहले प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने टायर भी जलाए।
शनिवार को पुलिस ने किया रूट मार्च
शनिवार को बहुअरवा गांव में प्रशिक्षु डीएसपी अमरकांत, सीओ राजीव रंजन, इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार मिश्र, बीडीओ वरुण केतन समेत सैकड़ों पुलिस के जवान ने रूट मार्च किया।
ग्रामीणों से अपील की कि शांतिपूर्ण ढंग से मेले का आयोजन करें। प्रशासन आपकी सहयोग में है। वहीं, सदर डीएसपी विवेक दीप ने बताया कि लाइसेंस निर्गत में डीजे और हथियारों के प्रदर्शन पर रोक है।
उसके बावजूद डीजे जब्त करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला किया है। जिसमें दो पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए हैं। उधर, मुखिया भी एक आदमी के चोटिल होने का बात बता रहे हैं।
दलित युवती का किया यौन शोषण, फिर कराया गर्भपात
नरकटियागंज के शिकारपुर थाने के एक गांव में एक दलित युवती को शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने और गर्भपात के बाद उसे छोड़ देने का मामला सामने आया है।
मामले में पीड़िता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें विपुल राव, ईश्वर राव, पुपुल राव, आदर्श राव एवं पंचायत के मुखिया को आरोपित की है।
दर्ज प्राथमिकी में युवती ने बताया है कि दो साल पहले विपुल राव ने उसे प्रेम की जाल में उसे फंसा लिया और शादी का झांसा देकर यौन शौषण करने लगा।
आरोपित उसे पत्नी की तरह रखने लगा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। फिर, गर्भवती पर आरोपित ने उसे बहला फुसलाकर उसका गर्भपात करा दिया।
इधर, बीते जुलाई में आरोपित पीड़िता को अपने घर लेकर गया। घर जाने पर सभी आरोपितों के साथ मुखिया भी उसे जातिसूचक गालियां देने लगे और उसे घर से भगा दिया। जब यह बात अपने प्रेमी को बोली तो उसने भी रखने से इंकार कर दिया है।
बता दें कि मुखिया भी आरोपितों के परिवार के सदस्य हैं। पुलिस निरीक्षक अवनीश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द आरोपित युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
फेसर पावर सबस्टेशन में ग्रामीणों ने की तालाबंदी, जमकर मचाया उत्पात; अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी