Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics : 'अगर विधानसभा भंग हुई तो...', Tejashwi Yadav ने नीतीश कुमार को दे डाली खुली चुनौती

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 05:31 PM (IST)

    तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए है। गुरुवार को वह पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एक जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हु ...और पढ़ें

    Tejashwi Yadav ने नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती। (फाइल फोटो)
    Tejashwi Yadav ने नीतीश कुमार को दी खुली चुनौती। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. बात-बात में चुनाव कराने की बात करना कोई मजाक नहीं है: तेजस्वी यादव
    2. बोले- मैं चुनौती देता हूं, अगर विधानसभा भंग हुई तो दोनों को हराएंगे"

    जागरण संवाददाता, बेतिया। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव इन दिनों जन विश्वास यात्रा पर निकले हुए है। गुरुवार को वह पश्चिमी चंपारण के बेतिया में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा पर चुन-चुन कर निशाना साधा।

    विधानसभा भंग कर लोकसभा और विधानसभा चुनावों के साथ कराने की मुख्यमंत्री की मंशा पर जमकर निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा, 'वो (Nitish Kumar) विधानसभा भंग करके लोकसभा और विधानसभा का चुनाव एक साथ कराना चाहते हैं। बात-बात में चुनाव... चुनाव क्या मजाक है। पांच साल के लिए चुनाव हुआ है, पांच साल सरकार चलनी चाहिए। मैं चुनौती देता हूं, अगर विधानसभा भंग हुई तो दोनों को हराएंगे।"

    जदयू-भाजपा, दोनों का होगा सफाया

    तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "उन्हें (CM Nitish Kumar) को लगता है कि गरीब-गुरबा उनके झांसे में आ जाएंगे। लेकिन, ऐसा होगा नहीं, एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जदयू के साथ भाजपा का भी सफाया हो जाएगा। ये (BJP) भगवान जी की बात करते हैं, वे भी तभी खुश होंगे, जब जनता खुश रहेगी। हिंदू-मुसलमान की राजनीतिक करने वालों को सबक सिखाना है।"

    17 महीनों की उपलब्धियों को गिनाया

    17 महीने के अपने कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "2020 के चुनाव में युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था। मात्र 17 माह सरकार में रहे और दस लाख युवाओं को नौकरी दी। वह भी बगैर पेपर लीक किए। जबकि इससे पूर्व बिहार में कोई भी परीक्षा होती थी तो पेपर लीक जरुर होता था।

    खबरें और भी

    अपने कामों को गिनाते हुए तेजस्वी ने आगे कहा कि हमने जाति आधारित गणना कराई, आरक्षण बढ़ाया, आंगनबाड़ी सेविका, विकास मित्र और टाेला सेवक आदि का मानदेय बढ़या। 1.30 लाख पदों पर बहाली के लिए प्रस्ताव अग्रसारित कर दिया था।

    बिहार में निवेश लाने के लिए किए गए अपने प्रयासों पर तेजस्वी यादव ने कहा, "बिहार में उद्योग का विकास कराने के लिए 30 हजार करोड़ बड़े उद्यमियों से इंवेस्ट कराया। स्पोर्टस पॉलिसी बनाई, ताकि खिलाड़ियों को भी नौकरी मिले।

    कृषि क्षेत्र में किए अपने कार्यों पर तेजस्वी यादव ने कहा, इस क्षेत्र (चंपारण) के किसानों के लिए गन्ना मुख्य खेती है। गन्ना मूल्य का निर्धारण करने में हरबार सरकार पिछड़ जाती थी। इसबार 20रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य सरकार ने बढ़ाया, जिससे बिहार के किसानों को 24 हजार करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

    प्रधानमंत्री मोदी पर कसा तंज

    केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "मोदी जी ने कहा था कि 2022 तक किसानों का आय दोगुना हो जाएगा। हर किसी को पक्का मकान देंगे। विकास की बात और जनता की खुशहाली की बात भूल कर सांप्रदायिकता फैलाने का काम कर रहे हैं।"

    नीतीश कुमार की 'गारंटी' पर फिर बोला हमला

    तेजस्वी यादव ने आगे कहा, "मैंने विधानसभा में कहा था कि भाजपा वाले चाचा की गारंटी कौन लेगा कि अब वे नहीं पलटेंगे। विधानसभा में मौजूद भाजपा के दोनों उप मुख्यमंत्री एक-दूसरे की ओर ताकने लगे। क्योंकि चाचा की गारंटी मोदी जी भी नहीं लेने वाले हैं।"

    यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी बिहार को देंगे करोड़ों की सौगात, इस दिन करेंगे रेलवे की कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन

    चुनाव आयोग का एलान: राजनीतिक दलों को मिलेगी EVM की जानकारी, 14 गाड़ियों से प्रचार कर सकेंगे उम्मीदवार