विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार की तिरुपति शुगर मिल पर साइबर हमला, 100 करोड़ का नुकसान, डेटा चोरी

Published: Sun, 06 Sep 2026 04:49 PM (IST)

Tirupati Sugar Mill Bagaha: बगहा की तिरुपति शुगर मिल पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ है, जिसमें मिल के मुख्य ...और पढ़ें

डिजिटल स्ट्राइक के कारण प्रबंधन को करीब 100 करोड़ रुपये की भारी वित्तीय क्षति का अनुमान है। फाइल फोटो

डिजिटल स्ट्राइक के कारण प्रबंधन को करीब 100 करोड़ रुपये की भारी वित्तीय क्षति का अनुमान है। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। Tirupati Sugar Mill Bagaha: जिले के प्रमुख उद्योग तिरुपति सुगर्स मिल बगहा पर एक बड़े साइबर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

अज्ञात शातिर हैकरों ने मिल के मुख्य सर्वर और सिस्टम्स एप्लीकेशन्स एंड प्रोडक्ट्स इन डेटा प्रोसेसिंग सिस्टम में सेंधमारी कर पूरा डेटा उड़ा दिया है। इस डिजिटल स्ट्राइक के कारण प्रबंधन को करीब 100 करोड़ रुपये की भारी वित्तीय क्षति का अनुमान है।

बिलिंग और बिक्री पूरी तरह ठप

कंपनी के कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग के महाप्रबंधक त्रिपुरारी कुमार ने इस सिलसिले में साइबर थाने में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

18 से 20 अगस्त के बीच अंजाम दिए गए इस हमले में करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का गोपनीय डेटा चोरी किया गया है।

एसएपी प्रणाली क्रैश हो जाने के कारण चीनी की बिक्री, बिलिंग, स्टॉक और डिस्पैच से जुड़े सभी कामकाज पूरी तरह रुक गए हैं।

डेटा वापसी के लिए फिरौती

सूत्रों के मुताबिक हैकर्स द्वारा चोरी किया गया महत्वपूर्ण डेटा वापस लौटाने के एवज में मोटी रकम की मांग भी की जा रही है।

मिल के सर्वर पर न सिर्फ कंपनी का पूरा आंतरिक वित्तीय लेखा-जोखा दर्ज था, बल्कि हजारों किसानों के गन्ना भुगतान का रिकॉर्ड भी इसी में मौजूद था।

सिस्टम अचानक लॉक हो जाने से मिल प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच भारी अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने शुरू की जांच

चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक बीएन त्रिपाठी ने बताया कि तकनीकी सॉफ्टवेयर हैक होने से कामकाज बुरी तरह प्रभावित हुआ है और जिला प्रशासन से फौरी मदद मांगी गई है।

साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद विशेष तकनीकी सेल के साथ जांच तेज कर दी है। पुलिस टीम अब सर्वर के आईपी लॉग, ईमेल एक्सेस रूट और हैकिंग के डिजिटल स्रोतों को खंगालने में जुटी है।