Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बथवरिया दियारा से दो क्विंटल गांजा जब्त

    By Upendra Shukla Edited By: Dharmendra Singh
    Updated: Fri, 30 Jan 2026 06:23 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के बथवरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए लगभग दो क्विंटल गांजा बरामद किया है। हालांकि, धंधेबाज अंधेरे और गन ...और पढ़ें

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

    HighLights

    1. बथवरिया थाना क्षेत्र से दो क्विंटल गांजा बरामद।

    2. धंधेबाज अंधेरे और गन्ने का लाभ उठाकर फरार।

    3. रामनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्रवाई।

    संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण) ।  पुलिस जिले के बथवरिया थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार कर करीब दो क्विंटल गांजा बरामद किया है । जबकि धंधेबाज गन्ना व अंधेरा का लाभ लेकर मौके से फरार हो गए है। जिनकी पहचान के बाद गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया है।

    एसपी रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा के रास्ते गांजा की बड़ी खेप बथवरिया दियारे के रास्ते भितहां थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात में जाने वाली है।

    जिसके बाद बथवरिया व नदी थाना के थानाध्यक्ष को आदेश दिया गया था कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चलाए। जिसके बाद बथवरिया थाने की पुलिस ने अपने क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।

    उसी क्रम में चुड़िहरवा दियारे में गांजा की खेप छिपाकर रखा गया था। जिसके बाद रामनगर एसडीपीओ रागिनी कुमारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया । जिसमें रामनगर पुलिस निरीक्षक अभय कुमार व बथवरिया थानाध्यक्ष योगेन्द्र पासवान को शामिल कर छापेमारी का आदेश दिया गया था।

    उक्त टीम के द्वारा संभावित जगहों पर छापेमारी का आदेश दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने उक्त दियारे में छापेमारी कर गुरुवार की रात में ही करीब दो क्विटल गांजा बरामद किया है।

    यहां बता दे कि हाल के दिनों में बेतिया पुलिस ने गाड़ी से लाई गई गांजा को बरामद किया था। जिसके बाद गांजा तस्करों ने पुलिस के डर से गांजा की खेप को पैदल प दियारा के रास्ते भितहां थाना क्षेत्र में एकत्रित करने के उद्देश्य से उसे पैदल ही उक्त थाना क्षेत्र में पहुंचाने की योजना बनाई थी।

    जिसके तहत तस्करों के द्वारा गांजा की खेप को गंडक नदी रास्ते भितहां थाना क्षेत्र में सुरक्षित करना चाह रहे थे। जिसे पुलिस की टीम बेदखल कर दिया है।

    खबरें और भी