विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी-बिहार को जोड़ने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

Published: Mon, 08 Jun 2026 03:57 PM (IST)

यूपी-बिहार सीमा पर स्थित बरवा घाट पुल का एप्रोच पथ टूटने से आवागमन जोखिम भरा हो गया है और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।

यूपी-बिहार को जोड़ने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त

यूपी-बिहार को जोड़ने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त

HighLights

  1. बरवा घाट पुल का एप्रोच पथ टूटा

  2. उत्तर प्रदेश और बिहार का संपर्क प्रभावित

  3. बासी नदी के कटाव से बहा पुल का एप्रोच पथ

पंचायत सूत्र,बरवा। यूपी-बिहार सीमा स्थित बरवा घाट में बासी नदी पर बने पुल का एप्रोच पथ टूट जाने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के दोनों ओर सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। 

हाल की बारिश और नदी के कटाव के कारण एप्रोच पथ का एक हिस्सा बह गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

कभी भी हो सकते है बड़ा हादसा

स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत समिति सदस्य मनोज तिवारी, प्रमोद गुप्ता, भनुप्रताप, अशोक कुमार तथा राहुल गुप्ता ने बताया कि यह मार्ग उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क साधन है। 

प्रतिदिन सैकड़ों लोग और छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। एप्रोच पथ क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

तत्काल मरम्मत कराने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ की तत्काल मरम्मत कराने तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है, ताकि लोगों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।