Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में तीन हजार लीटर संदिग्ध पेट्रोल कहां से आया, कहां जा रहा था?

    Updated: Thu, 02 Jul 2026 05:04 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के मझौलिया में पुलिस ने एक पिकअप वैन से लगभग तीन हजार लीटर संदिग्ध पेट्रोल जब्त किया है। इस मामले में वाहन चालक और खलासी को गिरफ्तार कर ...और पढ़ें

    पुलिस ने तीन हजार लीटर संदिग्ध पेट्रोल  किया बरामद।

    पुलिस ने तीन हजार लीटर संदिग्ध पेट्रोल किया बरामद।

    HighLights

    1. मझौलिया में 3000 लीटर संदिग्ध पेट्रोल जब्त, पिकअप वैन सीज।

    2. नालंदा के दो युवक गिरफ्तार, पुलिस और आपूर्ति विभाग की कार्रवाई।

    3. पेट्रोल के नमूने जांच के लिए भेजे गए, रैकेट की जांच जारी।

    पंचायत सूत्र , मझौलिया (पश्चिम चंपारण)। राजघाट पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वैन से करीब तीन हजार लीटर संदिग्ध पेट्रोल बरामद किया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने वाहन जब्त कर चालक व खलासी को गिरफ्तार कर लिया। अब तेल के नमूने की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

    सूचना परत्वरित कार्रवाई

    राजघाट पेट्रोल पंप के मालिक अरुण ठाकुर की सूचना पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश मौर्य और मझौलिया थाना के सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार ओझा मौके पर पहुंचे। टीम ने पिकअप वैन की जांच शुरू की।

    तीन हजार लीटर संदिग्ध पेट्रोल बरामद

    वाहन की तलाशी के दौरान करीब तीन हजार लीटर संदिग्ध पेट्रोल बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में पेट्रोल की गुणवत्ता पर संदेह जताया गया, जिसके बाद पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया।

    नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा

    आपूर्ति पदाधिकारी ने संदिग्ध तरल पदार्थ का नमूना सुरक्षित रख लिया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि बरामद पेट्रोल मानक के अनुरूप है या नहीं।

    चालक और खलासी गिरफ्तार

    पुलिस ने पिकअप चालक नालंदा जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के नियरगंज निवासी पहलाद कुमार और उपचालक अगवारी निवासी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

    रैकेट की भी हो रही जांच

    थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि संदिग्ध पेट्रोल कहां से लाया गया था और इसके पीछे किसी संगठित रैकेट का हाथ तो नहीं है।

    • मझौलिया के बखरिया थेवइया चौक राजघाट पेट्रोल पंप के समीप पुलिस ने की कार्रवाई
    • पेट्रोल का नमून आपूर्ति अधिकारी ने किया जब्त, प्रारंभिक जांच में पेट्रोल संदिग्ध
    • पुलिस और आपूर्ति विभाग की टीम ने वाहन जब्त कर चालक व खलासी को गिरफ्तार

    खबरें और भी