Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पश्चिम चंपारण में पिस्टल, कारतूस और अमेरिकी चाकू के साथ अपराधी गिरफ्तार

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 05:56 PM (IST)

    पश्चिम चंपारण के लौरिया में पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया है। उसके पास से पिस्टल, कारतूस और एक अमेरिकी चाकू बरामद हुआ है, पुलिस ...और पढ़ें

    लौरिया में पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

    लौरिया में पुलिस की गिरफ्त में आरोपित।

    संवाद सूत्र, लौरिया (पश्चिम चंपारण)। किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने के फिराक में लौरिया-बगहा मुख्य मार्ग पर एक मार्केट कंप्लेक्स के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े युवक को पुलिस ने गुरुवार की अपराह्न तीन बजे के पास गिरफ्तार किया।

    तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्टल, दो कारतूस, दो मैगजीन के साथ एक अमेरिकी चाकू भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिरिसिया थानाक्षेत्र के मोतीपुर निवासी पूर्णमासी साह के पुत्र विकास साह (30) के रूप में हुई है।

     

    पुलिस उसकी बाइक को थाना लाई है और गिरफ्तार युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस को संदेह है कि उसके साथ कुछ अन्य अपराधी भी थे। इसको लेकर पूछताछ के बाद संदिग्ध ठिकानों पर छोपमारी हो रही है।

    संभावना है कि घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से अपराधी आए थे और किसका इंतजार कर रहे थे। गिरफ्तार युवक का अपराधिक इतिहास भी खंघाला जा रहा है।

    बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर में एनएच 727 के बगहा मार्ग में कॉपरेटिव बैंक के बगल में युवक खड़ा था। पुलिस को देखते ही युवक बाइक लेकर फरार होने लगा, लेकिन उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

    आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक पर तीन युवक सवार थे। बाइक के गिरने पर दो युवक भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया।

    थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि अभी पूछताछ की जा रही है, वरीय अधिकारियों के आने के बाद विशेष जानकारी दी जाएगी।